Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी की ये 7 हसीनाएं जल्द बनेंगी दुल्हन, जून से दिसंबर तक होगी शादी ही शादी

TV Actresses Wedding 2026: टीवी की 7 पॉपुलर एक्ट्रेस इस साल शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इस लिस्ट में जेनिफर विंगेट से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक का नाम शामिल है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jun 10, 2026 01:33
Share :

TV Actresses Wedding 2026: साल 2026 में टीवी इंडस्ट्री की कई हसीनाओं के हाथ पीले होने वाले हैं. दरअसल, टीवी की 7 पॉपुलर एक्ट्रेस इस साल शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इन एक्ट्रेस की शादी सिर्फ इनके लिए ही नहीं बल्कि इनके फैंस के लिए भी काफी खास होने वाली है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीवी की हॉट विलेन पवित्रा पुनिया का. एक्ट्रेस पवित्रा इस साल अपने बॉयफ्रेंड जस कोमल सिंह के साथ शादी करेंगी. खबरों की मानें तो ये कपल दिसंबर तक सात फेरे ले लेगा. लिस्ट की दूसरी एक्ट्रे, जेनिफर विंगेट हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर के बॉयफ्रेंड इस्माइल विलियम सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं. दोनों इस सितंबर, अक्टूबर या फिर दिसंबर तक शादी कर सकते हैं.

हमारी लिस्ट का अगला नाम तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की है. इनकी लव स्टोरी फैंस के दिलों पर राज कर रही है. हाल ही में करण ने ‘देसी ब्लिंग’ में तेजस्वी को प्रपोज किया था, जिसके बाद इनकी शादी की चर्चाओं ने और भी ज्यादा जोर पकड़ लिया है. इतना ही नहीं हाल ही में प्रिंस नरला ने भी हिंट दिया था कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2026 01:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola