Celina Jaitly Visit Mahakaleshwar: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने पति पीटर हाग के साथ तलाक के कानूनी विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस बीच सेलिना जेटली सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव हैं. सेलिना अपनी सारी फिलिंग्स को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. इस कानूनी लड़ाई के बीच सेलिना जेटली मन की शांति के लिए उज्जैन के पवित्र महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचीं. जहां के मंदिर से उन्होंने कई सारी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है. इसके साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में क्या कुछ बताया.

आपकी आत्मा को छू…
सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर उज्जैन के पवित्र महाकालेश्वर मंदिर से कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इसके साथ ही उन्होंने अपने आध्यात्मिक अनुभव के बारे में भी बताया. सेलिना जेटली ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘उज्जैन महाकाल, कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां आप घूमने जाते हैं और कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए आपकी आत्मा को छू जाती हैं. आज मुझे उज्जैन में पवित्र महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला, जो भगवान शिव के बारह पूजनीय ज्योतिर्लिंगों में से एक है.’
आगे क्या बोलीं एक्ट्रेस?
सेलिना आगे ने लिखा, महाकाल की ऊर्जा को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है. समय के स्वामी के सामने खड़े होकर यह एहसास होता है कि जीवन कितना क्षणभंगुर है और ईश्वरीय सत्ता कितनी शाश्वत है. जीवन की चुनौतियों के बीच, यह मंदिर समर्पण, शक्ति और शांति का गहरा अनुभव कराता है. जो लोग यहां आने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनसे मेरा आग्रह है कि वे सिर्फ पर्यटक बनकर नहीं, बल्कि एक साधक या जिज्ञासु बनकर आएं. यहां की प्राचीन ऊर्जा को महसूस करने आए. महाकाल सभी को साहस, ज्ञान, सुरक्षा और आंतरिक शांति का आशीर्वाद दें. हर हर महादेव!’ बता दें कि हाल ही में सेलिना के पति पीटर हाग ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा था.