---विज्ञापन---
‘बालिका वधू’ की छोटी ‘आनंदी’ अब दिखती हैं बेहद ग्लैमरस और बोल्ड, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने
Avika Gor: टीवी सीरियल 'बालिका वधू' की मासूम सी छोटी ‘आनंदी’ यानी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर अब बहुत बड़ी और हसीन हो गई हैं. इन दिनों एक्ट्रेस का नया ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. हाल ही में अविका एक अवॉर्ड शो में स्टाइलिश रेड गाउन पहनकर पहुंचीं. यहां उनका नया लुक देखकर फैंस भी हैरान रह गए. इन तस्वीरों में अविका काफी खूबसूरत और हसीन नजर आ रही हैं.
अविका गौर का नया लुक
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस अविका गौर एक बड़े अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर नजर आईं. इस इवेंट पर अविका रेड कलर की बेहद स्टाइलिश गाउन पहनी हुई थी. उनका लुक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. अविका का ये ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
अविका के नए लुक ने ढाया कहर
सोशल मीडिया पर फैंस अविका की खूब तारीफ कर रहे हैं. उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस ने लिखा कि हमारी छोटी आनंदी अब कितनी बड़ी हो गई है और पूरी तरह बदल गई है. अविका का ये मॉडर्न ट्रांसफॉर्मेशन खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
बालिका वधू से मिली पॉपुलैरिटी
अविका के फैंस आज भी उन्हें टीवी सीरियल 'बालिका वधू' की छोटी आनंदी के तौर पर ही जानते हैं. उस शो में अपनी मासूमियत से अविका ने हर किसी को दीवाना बना लिया था. घाघरा-चोली में छोटी सी अविका और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ने करोड़ों दिलों को छू लिया था.
टीवी रियलिटी शोज में किया काम
'बालिका वधू' के बाद अविका ने टीवी पर कई और बड़े और सुपरहिट शोज में काम किया. 'ससुराल सिमर का' में उन्होंने रोली का किरदार निभाया, जो काफी पसंद किया गया. इसके अलावा अविका अबतक कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं.
बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग रचाई शादी
टीवी शोज के अलावा अविका ने फिल्मों में भी काम किया है. बात करें अविका की पर्सनल लाइफ की तो, एक्ट्रेस ने 30 सितंबर 2025 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी रचाई थी. दोनों की शादी एक रियलिटी शो के सेट पर हुई थी, जिसे पूरे देशभर में देखा गया था. सोशल मीडिया पर अविका छाई रहती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.