Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Avika Gor Health Update: 15 दिनों तक… अब कैसी है अविका गौर की तबीयत? पति मिलिंद चंदवानी ने दिया हेल्थ अपडेट

Avika Gor Health Update: 'बालिका वधू' फेम अविका गौर की तबीयत खराब होने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती हैं. पति मिलिंद चंदवानी ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें 15 दिनों के बेड रेस्ट की सलाह दी है.

Avika Gor Health Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और 'बालिका वधू' फेम अविका गौर इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. एक्ट्रेस डेंगू की चपेट में आ गई हैं और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही है. अविका के पति मिलिंद चंदवानी लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने एक बार फिर अविका की सेहत का अपडेट दिया है, जिसे सुनकर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं.  

103-104 डिग्री बुखार में भी करती रहीं शूटिंग

मिलिंद चंदवानी ने बताया कि अविका को लगातार पांच दिनों तक 103 से 104 डिग्री तक तेज बुखार रहा. इतनी खराब तबीयत के बावजूद एक्ट्रेस ने अपने काम को बीच में नहीं छोड़ा. उन्होंने अपना पेंडिंग शूट पूरा किया और इसके बाद एक ऐड शूट के लिए दिल्ली भी रवाना हुईं.

---Advertisement---

तबीयत खराब रही, लेकिन अविका ने हार नहीं मानी

मिलिंद के मुताबिक, अविका अपने काम और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर हमेशा काफी गंभीर रहती हैं. वह नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से उनकी टीम या काम से जुड़े किसी दूसरे व्यक्ति को परेशानी हो. यही वजह है कि तेज बुखार के बावजूद उन्होंने खुद को काम के लिए पुश किया.

अब कैसी है अविका गौर की हालत?

लगातार तेज बुखार के बाद जब अविका की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिलिंद ने बताया कि शुरुआत में अविका के प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे थे, हालांकि अब उनमें सुधार देखने को मिल रहा है. इसके बावजूद उनकी परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

---Advertisement---

पति मिलिंद ने बताया हेल्थ अपडेट

मिलिंद ने बताया कि अविका को अभी पूरे शरीर में काफी दर्द है और कमजोरी भी बनी हुई है. डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम 15 दिनों तक बेड रेस्ट की सलाह दी है. उन्होंने यह भी कहा कि डेंगू से जूझना आसान नहीं होता और इस समय अविका को पूरी तरह आराम की जरूरत है.

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

अविका की बीमारी की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने बतौर बाल कलाकार टीवी शो 'बालिका वधू' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई.

---Advertisement---

डॉक्टर ने दी ये सलाह

फिलहाल अविका अस्पताल में हैं और रिकवरी कर रही हैं. प्लेटलेट्स में सुधार जरूर हो रहा है, लेकिन शरीर में दर्द और कमजोरी को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम 10-15 दिनों कर आराम करने की सलाह दी गई है. ऐसे में उम्मीद है कि अविका जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर वापसी करेंगी.

First published on: Aug 09, 2026 10:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola