Nia Sharma: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में उनका एक ऐसा लुक वायरल हुआ, जिससे वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बीते दिन निया शर्मा को मुंबई के अंधेरी इलाके में पैपराजी के लिए पोज करते देखा गया, जहां उनका कैजुअल लेकिन बोल्ड लुक लोगों का ध्यान खींच रहा था. निया ने व्हाइट क्रॉप्ड टी-शर्ट के साथ ढीली ब्लैक लो-राइज जॉगर्स पहनी थीं. साथ ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक बालमैन बैग ले रखा था. निया यहां बिल्कुल स्पोर्टी अंदाज में नजर आईं. पैपराजी के सामने एक्ट्रेस ने पोज भी दिए. वहीं सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज सामने आते ही वायरल हो गईं और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
निया शर्मा के बोल्ड फैशन पर मचा बवाल
अंधेरी में स्पॉट हुईं निया शर्मा वैसे तो कैजुअल लुक में नजर आईं, लेकिन उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा. निया ने व्हाइट क्रॉप्ड टी-शर्ट को ढीली फिटिंग वाली ब्लैक लो-राइज जॉगर्स के साथ पेयर किया था. पैंट्स की कमर नीचे की तरफ थी और उनके ब्लैक इनर लेयर का कमरबंद नजर आ रहा था. इसी को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग
एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “इंडियाज सुपरमैन.” एक दूसरे ने लिखा यूजर ने लिखा, “चड्डी दिखाना जरूरी है ना.” एक यूजर ने पूछा है, “क्या है ये?” एक ने लिखा, “सोसाइटी के लिए डेंजरस.” एक ने भड़कते हुए लिखा है, “लोगों कोई कोई कुछ नहीं कहना. अभी यही कोई और लेडी हो यही बोलेंगे माहौल खराब कर रही है.” वहीं एक यूजर ने लिखा, “दीदी आपकी पैंट नीचे खिसक गई…ऊपर चढ़ाओ ना….सब देख रहे हैं.”
वीडियो में एक्ट्रेस का लुक देखकर कई यूजर्स ने निंदा की तो कईयों ने मजे लिए. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है, “जंगल जंगल पता चला है, चड्डी पहन के फूल खिला है.” एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा है, “अरे दोनों में एक कुछ ही पहन लेती बेशरम.” वीडियो पर इस तरह के कई कमेंट आए हैं.
निया शर्मा को नहीं पड़ता फर्क
टीवी शोज और कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड फैशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उनके लिए ये पहली बार नहीं है. निया कई बार इसपर बात भी कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि फैशन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग से वो खास परेशान नहीं होती हैं.