Entertainment News Live In Hindi: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर लंबे समय से चल रही बंद होने की अफवाहों पर अब विराम लग गया है. बेंगलुरु में आयोजित भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान यश ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए सच सामने रखा. उन्होंने बताया कि फिल्म बंद नहीं हुई थी, बल्कि इसकी शूटिंग 200 दिनों तक चली और इसे दो वर्जनों में शूट किया गया है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह 800 करोड़ी मेगा-बजट फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
महेश बाबू और हंसिका मोटवानी का आज जन्मदिन (Mahesh Babu and Hansika Motwani birthday)
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 9 अगस्त को जन्मे दोनों ही कलाकारों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है. एक तरफ जहां महेश बाबू ने अपनी दमदार एक्टिंग, लुक्स और ‘पोकिरी’ व ‘श्रीमंथुडू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज किया है, वहीं दूसरी तरफ हंसिका मोटवानी ने बतौर बाल कलाकार सफर शुरू कर साउथ फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है. आज इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फिल्मी हस्तियां उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Spider Man Brand New Day and Jana Nayagan Box Office Collection)
टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है. रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म ने भारत में 31 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कारोबार 380.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 17वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने रिलीज के तीसरे शनिवार को 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28.2 प्रतिशत रही और कुल 2,087 शो चले. फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले 1.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…