---विज्ञापन---
‘शादी से पहले मैं बायसेक्सुअल…’ गौरव खन्ना से तलाक के बाद Akanksha Chamola का एक और शॉकिंग खुलासा
Akanksha Chamola One More Shocking Confession : टीवी एक्ट्रेस आंकाक्षा चमोला इन दिनों नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप' सीजन 2 में अपने स्मार्ट गेम के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. शो के प्रीमियर में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वो और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो दोनों पिछले एक साल से अगल रहे हैं. वहीं, अब आकांक्षा चमोला ने फिर से एक शॉकिंग खुलासा किया है. आकांक्षा ने कहा कि वो शादी से पहले एक बायसेक्सुअल थी. इस बारे में बताते हुए आकांक्षा काफी इमोशनल भी हो गई है.
आकांक्षा को लगा बड़ा झटका
नए एपिसोड में दिखाया गया है कि आकांक्षा को पता चल गया कि श्रेया कालरा ने उनका सीक्रेट पब्लिक कर दिया है और सबको बता दिया है कि वो एक बाइसेक्सुअल हैं. ये बात जानने के बाद आकांक्षा को एक बड़ा झटका लगा. इससे वो पूरी तरह से हैरान रह गई.
मैं शादी से पहले...
इसके बाद आकांक्षा ने खुद इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं शादी से पहले बायसेक्सुअल थी. मेरा कुछ लड़कियों के साथ रिलेशन रहा हैं. इन लड़कियों के साथ मेरा बहुत ज्यादा इंटिमेंट रिलेशन नहीं रहे हैं, लेकिन कुछ महिलाओं के साथ मेरे संबंध रहे हैं.'
वो मेरा सेफ प्लेस...
आकांक्षा ने आगे कहा, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं. मैं उनकी तारीफ करती हूं, उनसे अट्रैक्ट होती हूं. मुझे लगता है कि वो मेरा सेफ प्लेस है. बड़ी हो रही हूं, मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही पुरुष प्रधान दुनिया है, तो हमेशा आप मम्मी, बहनों के तरफ जाते हो... कहीं ना कहीं जो कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है. मुझे वह फीमेल एनर्जी पसंद है, मुझे वह आराम पसंद है.'
ये एक प्योर लव...
आकांक्षा ने आगे कहा, 'हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़की दोस्त नहीं रह सकती, जलन होती है या कॉम्पिटिशन होता है. मेरे लिए वह सब नहीं था, यह एक टैग है जो समाज ने दिया है. मेरे लिए यह एक प्योर लव है. शो में पहले दिन से ही मुझे सबसे ज्यादा अनसेफ महसूस हो रहा है, और शायद मेरा शो में आना एक 'गलती' थी. जब आकांक्षा फूट-फूटकर रोने लगीं, तो फराह ने उन्हें गले लगाया.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.