Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस हसीना ने अपने करियर में फ्लॉप फिल्मों से ज्यादा दी हिट, एक मूवी ने तो दुनिया भर में कमाए 1700 करोड़

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट और कई फ्लॉप फिल्में दी है. हालांकि बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान फ्लॉप फिल्मों से ज्यादा हिट मूवीज दी हैं. लेकिन आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपने फिल्म करियर के दौरान सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी है. इस एक्ट्रेस के नाम फ्लॉप फिल्में कम है, लेकिन हिट और ब्लॉकबस्टर मूवीज लिस्ट में शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रश्मिका मंदाना की. कल यानी कि 5 अप्रैल को रश्मिका अपना 30वां जन्मदिन मनाने वाली हैं. रश्मिका का जन्म विराजपेट, कर्नाटक में हुआ था. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत ऋषभ शेट्टी की फिल्म किरिक पार्टी से की थी. इस मूवी में उनके साथ रक्षित शेट्टी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. रश्मिका डेब्यू फिल्म से ही चमक गई थीं. इतना ही नहीं रश्मिका ने अपने करियर में फ्लॉप फिल्मों से ज्यादा हिट फिल्में दी हैं.

---Advertisement---

किरिक पार्टी, चालो, यजमाना, डियर कॉमरेड, गीता गोविंदम, वरिसु, सीता रामम, सरिलेरु नीकेवरु, पुष्पा द राइज, पुष्पा 2 द रूल, एनिमल, छावा रश्मिका की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट, सुपरहिट, ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.

वहीं, रश्मिका की फ्लॉप और डिजास्टर फिल्मों की लिस्ट में भी कई मूवीज हैं. जिसमें सिकंदर, कुबेरा, गुडबाय, अदावल्लु मीकू जौहरलू, पोगरू शामिल है. यानी कि रश्मिका ने अपने करियर में सिर्फ 5 फ्लॉप फिल्में की है और हिट फिल्में 12 हैं.

---Advertisement---

इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 द रूल भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी है. इस फिल्म ने दुनिया भर में 1,742 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके अलावा रश्मिका की मूवी एनिमल ने 900 करोड़ कमाए थे और छावा ने 807 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था.

वहीं, अब रश्मिका विजय देवरकोंडा संग शादी के बाद पहली बार उनके साथ स्क्रीन शेयर करने को तैयार हैं. एक्ट्रेस जल्द ही विजय संग फिल्म राणाबाली में नजर आएंगी. इसके अलावा वह कॉकटेल 2, एनिमल पार्क में भी दिखाई देंगी.

---Advertisement---
First published on: Apr 04, 2026 09:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola