---विज्ञापन---
2 घंटे 21 मिनट की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने हिलाया इंटरनेट, आते ही Netflix पर हो रही ट्रेंड
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फिल्में अक्सर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम की जाती हैं. इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस की तरह ओटीटी पर भी शानदार प्रदर्शन करती हैं और दर्शकों को खूब पसंद आती हैं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात कर रहे हैं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है.
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फिल्में अक्सर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम की जाती हैं. इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस की तरह ओटीटी पर भी शानदार प्रदर्शन करती हैं और दर्शकों को खूब पसंद आती हैं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात कर रहे हैं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है.
इंटरनेट पर छाई ये फिल्म
दरअसल, हम बात जिस मूवी की बात कर रहे हैं वह सिर्फ 2 घंटे 21 मिनट की है. यह मूवी सिर्फ सस्पेंस थ्रिलर से ही नहीं बल्कि एक्शन से भी भरपूर है. फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
ब्लास्ट में नजर आए ये कलाकार
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'ब्लास्ट' की. 'ब्लास्ट' 28 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन सुभाष के. राज ने किया है. इसमें अर्जुन सरजा, अभिनेत्री अभिरामी और प्रीति मुकुंदन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह एक तमिल एक्शन फिल्म है, जिसमें सस्पेंस और थ्रिल का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है.
क्या है 'ब्लास्ट' की कहानी
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहद खुशहाल जिंदगी जी रहा होता है। परिवार का मुखिया राजाराम एक पूर्व मार्शल आर्ट्स ट्रेनर है और वह अपने परिवार की महिलाओं को भी इसकी ट्रेनिंग देता है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें।
'ब्लास्ट' में इस मोड़ के बाद आता है जबरदस्त ट्विस्ट
हालांकि, अचानक उनकी जिंदगी में एक खतरनाक कॉर्पोरेट ग्रुप की एंट्री होती है, जिसके बाद पूरा परिवार मुश्किलों में घिर जाता है. इसके बाद राजाराम, उसकी पत्नी और उसकी बेटी दुश्मनों से भिड़ जाते हैं. फिल्म में अभिरामी और प्रीति मुकुंदन दमदार एक्शन और फाइट सीन्स करती नजर आई हैं.
'ब्लास्ट' नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद से हो रही ट्रेंड
बता दें कि 'ब्लास्ट' 25 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. रिलीज के महज चार दिन बाद ही फिल्म प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगी. फिलहाल यह भारत में नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.