Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सस्पेंस से भरपूर है ये 150 मिनट की साइको थ्रिलर, IMDb पर मिली 8.2 की शानदार रेटिंग

ओटीटी पर अक्सर ही तमाम फिल्में और वेब सीरीज हर हफ्ते रिलीज होती हैं. इतना ही नहीं ये फिल्में आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. वहीं, दर्शकों को इन दिनों सबसे ज्यादा सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखना काफी पसंद है और आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है.

सस्पेंस थ्रिलर से भरी है ये फिल्म

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई है और आते ही ट्रेंड करने लगी है. इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की है. इतना ही नहीं इसे IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

फिल्म बालन द बॉय में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बालन द बॉय' की. यह एक मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. 2 घंटा 30 मिनट की इस फिल्म का डायरेक्शन चिदंबरम एस. पोडुवल ने किया है. फिल्म में टोविनो थॉमस, जीन पॉल लाल, गणपति, के.आर., मोहम्मद जिनान, फरजाना पलाथिंगल जैसे कलाकारों ने अहम रोल निभाया है.

क्या है बालन द बॉय की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक टीनएज बच्चे के बारे में है, जो अपनी मां को ढूंढने की कोशिश कर रहा है. क्योंकि जब उसकी मां जेल से बाहर आने के बाद इधर-उधर भटकती है और अपने अलग-अलग नाम रखती हैं. जिसके कारण बालन समझ नहीं पाता है कि उसकी मां ऐसा क्यों कर रही है. लेकिन फिर भी बालन अपनी मां की सभी बातें सुनता है. इस बीच उसकी मां अचानक गायब हो जाती है और वह अकेला पड़ जाता है. इसके बाद असली सस्पेंस शुरू होता है. ये फिल्म आपको आखिर तक बांधे रखती है.

---Advertisement---

फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

बता दें कि फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. मूवी ने दुनिया भर में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

फिल्म को मिली शानदार रेटिंग

फिल्म 31 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही यह ट्रेंड कर रही है. फिल्म जी5 पर रिलीज हुई है और ये मलयालम भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में मौजूद है. इसे IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Aug 03, 2026 09:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola