Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिन में वर्दी, रात में चोरी! Prime Video पर हिंदी में आई ऐसी सस्पेंस थ्रिलर, जिसका क्लाइमेक्स देख घूम जाएगा सिर

---विज्ञापन---

ओटीटी पर क्राइम-थ्रिलर फिल्मों की भरमार है. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई ऐसी फिल्में हैं, जो अपनी बेहतरीन कहानियों के लिए जानी जाती हैं. 'दृश्यम' से लेकर 'रत्सासन' तक कई फिल्मों ने अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को प्रभावित किया है. आज हम आपको ऐसी ही एक मलयालम फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका क्लाइमैक्स आपको पूरी तरह चौंका देगा.

कूमन में नजर आए ये कलाकार

हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म 'कूमन' की, जिसका निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है. फिल्म में आसिफ अली, हान्नाह रेजी कोशी, दीपक परमबोल, रेन्जी पणिक्कर और बाबूराज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---Advertisement---

क्या है कूमन की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह गिरी शंकर नाम के एक पुलिसकर्मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका रोल आसिफ अली ने निभाया है. गिरी एक सीपीओ (सिविल पुलिस ऑफिसर) है, जो अपने गांव के पुलिस थाने में तैनात है. वह अपने काम में बेहद माहिर है और उसके काम की सभी तारीफ करते हैं. हालांकि, उसके साथी कॉन्स्टेबल और गांव के लोग उसे नजरअंदाज करते हैं और अक्सर उसका मजाक उड़ाते हैं.

फिल्म की एंडिंग करेगी हैरान

लगातार हो रहे अपमान से आहत होकर गिरी गांव वालों से बदला लेने का फैसला करता है. इसके बाद वह एक चोर की मदद से चोरी करना सीखता है और हर रात गांव में चोरी करने लगता है. लगातार हो रही चोरियों से गांव वाले परेशान हो जाते हैं. इसी बीच गांव में कुछ लोगों की मौत भी हो जाती है, जिसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद चौंकाने वाला है.

---Advertisement---

मूवी ने किया 10 गुना ज्यादा कलेक्शन

बता दें कि 'कूमन' साल 2022 में रिलीज हुई थी. करीब 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्ररफॉर्म करते हुए लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

फिल्म को मिली शानदार रेटिंग

अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. लगभग 2 घंटे 30 मिनट लंबी इस फिल्म को IMDb पर 7.3/10 की शानदार रेटिंग मिली है. अगर आपको सस्पेंस और क्राइम-थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो 'कूमन' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 11:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola