Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फूट-फूट कर रोने लगी विजय सेतुपति की ऑनस्क्रीन बेटी, पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने पर ऐसा रहा रिएक्शन

---विज्ञापन---

Maharaja Actress Breaks Down On Wins 1st National Award: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की साल 2024 में आई मोस्ट पॉपुलर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'महाराजा' एक बार फिर से चर्चा में लौट आई है. लेकिन इस बार फिल्म विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप के कारण नहीं बल्कि मूवी की तीसरे सबसे खास किरदार जोती की वजह से सुर्खियो में है. दरअसल, 'महाराजा' में विजय सेतुपति की बेटी जोती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सचना नामिदास ने अपने इस किरदार के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है. अपनी डेब्यू की बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली सचना नामिदास यह खबर सुन फूट-फूटकर रोने लगी.

पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद

निथिलन समिनाथन की फिल्म 'महाराजा' ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि पर भी ये महीनों तक छाई रही. फिल्म की कहानी सचना नामिदास के किरदार के साथ हुई शर्मनाक घटना के इर्द-गिर्द घूमती है. सचना नामिदास ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया.

---Advertisement---

फूट-फूट रोने लगी एक्ट्रेस

इस वीडियो में सचना नामिदास शनिवार शाम को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा को अपने मोबाइल पर सुन रही थी. जैसे ही 72वें नेशनल अवॉर्ड की बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के नाम का ऐलान हुआ, वैसे ही सचना अपने चेहरे पर हाथ रखकर फूट-फूट रोने लगी.

सपने देखने की हिम्मत...

सचना नामिदास के बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर उनका परिवार वीडियो में उन्हें बधाइयां देता दिखाई दे रहा है, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस लगातार रोती जा रही थी. सचना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जिस छोटी बच्ची ने सपने देखने की हिम्मत की थी, उसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी पहली फिल्म उसे राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाएगी. मैं हमेशा आभारी रहूंगी.'

---Advertisement---

मेरे डायरेक्टर...

अपना नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद सचना ने एक मैसेज भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'यह अवॉर्ड मुझे और भी अधिक जोश, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ने, सीखने और अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है. मेरे डायरेक्टर निथिलन सर का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे यह खूबसूरत मौका दिया.'

First published on: Jul 19, 2026 05:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola