---विज्ञापन---
तीन दिन तक रही खामोश… चौथे दिन उठाया पत्थर, फिर जो हुआ उसने बदल दी इस एक्ट्रेस की कहानी
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक हर सितारे के जीवन में कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है, जिसे जब भी वो पब्लिकली शेयर करते हैं, तो लोगों के रिएक्शन देखने लायक होते हैं, हाल ही में साउथ सिनेमा की एक एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक ऐसे सीक्रेट को रिवील किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, एक्ट्रेस ने उस वक्त का जिक्र किया जब वो 10वीं क्लास में पढ़ती थी, और हर रोज एक ऐसी परेशानी को फेस कर रहीं थीं, जिसे उन्होंने पहले तो नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा काम किया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी, न ही उनके परिवार ने ऐसा कुछ सोचा था, जो वो कर गुजरीं थीं, लेकिन अब जब उन्होंने इस बात का खुलासा किया तो खुद भी बताते हुए हैरान हो रहीं थीं.
एक्ट्रेस का खुलासा
वो साउथ सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस कयादु लोहार हैं, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म 'हृदयं मुरली' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस दौरान जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात की, तो वहीं उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को यादकर एक ऐसे किस्से को शेयर किया, जिसने वहां मौजूद कर किसी को शॉक्ड कर दिया. मासूम सा चेहरा, शांत नेचर की दिखने वाली कयादु ने गुस्से में खतरनाक कदम उठा लिया था.
क्यों हैरान हुए लोग?
उन्होंने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया, '10वीं क्लास में उनके साथ हुई छेड़छाड़ ने उन्हें इतना गुस्सा दिला दिया था कि उन्होंने एक लड़के पर पत्थर फेंक दिया था, जिससे उसका सिर फट गया था. कयादु ने बताया कि जब वह 10वीं में पढ़ती थीं, तब रोज अपने घर के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थीं. रास्ते में कुछ लड़के उन्हें लगातार परेशान करते थे. पहले दिन उन्होंने इस बात को नजरअंदाज किया. दूसरे दिन भी उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन तीसरे दिन उनका सब्र जवाब दे गया.
एक्ट्रेस ने क्या दी सलाह?
कयादु ने कहा, 'मैं बहुत गुस्से में थी. मैंने सड़क से एक पत्थर उठाया और सीधे उस लड़के के सिर पर दे मारा. उसके सिर से खून निकलने लगा. इसके बाद मैं वहां से चली गई. मुझे नहीं पता कि आगे क्या हुआ.' हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी माना कि हिंसा किसी समस्या का सही समाधान नहीं होती. उन्होंने कहा कि किसी का सिर फोड़ना सही नहीं है, लेकिन उस वक्त उन्हें लगा कि अब चुप रहने का कोई मतलब नहीं है.
इन फिल्मों से मचाया धमाल
कयादु का कहना था कि लोग अक्सर उन्हें शांत और कम बोलने वाली लड़की समझते हैं, लेकिन जब कोई गलत करता है तो उसे जवाब देना भी जरूरी होता है. वर्क फ्रंट की बात करें तो कयादु लोहार ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने साल 2021 में कन्नड़ फिल्म 'मुगिलपेटे' से फिल्मों में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने मलयालम, तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया.
फैंस का मिलता है भरपूर प्यार
हालांकि, उन्हें सबसे बड़ी पहचान साल 2025 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'ड्रैगन' से मिली. जिसने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई. अब कयादु अपनी नई तमिल फिल्म 'हृदयं मुरली' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा उनके पास तमिल, तेलुगु और मलयालम की कई बड़ी फिल्में भी लाइनअप हैं. ऐसे में फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.