Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

फैंस का इंतजार खत्म! OTT पर इस दिन रिलीज होगी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’

सिनेमा की दुनिया में जब भी किसी बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म का जिक्र होता है, तो मोहनलाल की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का नाम सबसे ऊपर आता है. जॉर्जकुट्टी की चालाकी और अपने परिवार को बचाने की उसकी जिद ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. अब फैंस का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने के बाद ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से फैंस के बीच खलबली मच गई है. आइए जानते हैं आखिर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है यह फिल्म?

'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज?

थिएटर्स में शानदार कामयाबी हासिल करने के बाद 'दृश्यम 3' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है. स्ट्रीमिंग पार्टनर अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कई नई तस्वीरें शेयर करते हुए आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि यह फिल्म 18 जून से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी, जिससे दर्शक अब घर बैठे इसका मजा ले सकेंगे.

---Advertisement---

कई साउथ इंडियन भाषाओं के साथ दुनिया भर में होगी स्ट्रीम

यह फिल्म मुख्य रूप से मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी. हालांकि भारत के बाकी राज्यों के दर्शकों के लिए यह फिल्म तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में डब वर्जन के साथ भी उपलब्ध होगी. प्राइम वीडियो के जरिए इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा.

जॉर्जकुट्टी के किरदार को लेकर भावुक हुए सुपरस्टार मोहनलाल

फिल्म की ओटीटी रिलीज पर खुशी जताते हुए सुपरस्टार मोहनलाल ने कहा कि जॉर्जकुट्टी का किरदार कई सालों से दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. उन्होंने बताया कि 'दृश्यम' से लोगों का जुड़ाव सिर्फ इसके सस्पेंस और सस्पेंस की वजह से नहीं है, बल्कि इसकी कहानी में छिपे परिवार के प्यार और संघर्ष जैसी गहरी मानवीय भावनाएं लोगों को अपनी ओर खींचती हैं.

---Advertisement---

इस बार जॉर्जकुट्टी की मानसिक स्थिति को गहराई से दिखाएगी कहानी

फिल्म के लेखक और निर्देशक जीतू जोसेफ ने बताया कि 'दृश्यम 3' को बनाने का मकसद सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाना नहीं था. इस बार उनका मुख्य उद्देश्य जॉर्जकुट्टी के दिमाग और उसकी मानसिक स्थिति की गहराई को दर्शकों के सामने लाना है, जिसने इस चैप्टर को अब तक की सबसे निजी और इमोशनल फिल्म बना दिया है.

सस्पेंस की परतों से भरी होगी तीसरे पार्ट की कड़क कहानी

डायरेक्टर के मुताबिक, तीसरे पार्ट में उन पिछली घटनाओं के मानसिक और भावनात्मक असर को दिखाया जाएगा, जिससे जॉर्जकुट्टी और उसका परिवार गुजरा है. यह चैप्टर कहानी में कई नई परतें खोलेगा, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में कामयाब होंगी. मोहनलाल और जीतू जोसेफ की यह जोड़ी एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार है.

---Advertisement---
First published on: Jun 13, 2026 01:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola