---विज्ञापन---
जेल से बाहर आते ही बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे Rajpal Yadav, इन अपकमिंग फिल्मों से मचाएंगे धमाल
बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव इन दिनों अपने चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. इस मालमे में आज 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को बड़ी राहत दी है. अदालत ने उनकी सजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है, जिससे वो जेल से बाहर आ सकेंगे. आने वाले दिनों में राजपाल यादव कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं.
बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव इन दिनों अपने चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. इस मालमे में आज 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को बड़ी राहत दी है. अदालत ने उनकी सजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है, जिससे वो जेल से बाहर आ सकेंगे. आने वाले दिनों में राजपाल यादव कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं.
Rajpal Yadav Upcoming Films: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपने मुश्किल दिनों में गुजर रहे हैं. साल 2010 में आई फिल्म अता पता लापता बनाने के चक्कर में उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा. दरअसल उस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल यादव ने लोन लिया और चुका नहीं पाए और चैक बाउंस होने की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा.
ऐसे में एक्टर के सपोर्ट में कई सेलेब्स आगे आए हैं. उन्हें कई फिल्में भी ऑफर हुई है. आइए आज आपको राजपाल यादव अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं. आने वाले दिनों में राजपाल कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं.
अपनी शानदार कलाकारी के लिए मशहूर राजपाल यादव हमेशा अपने अंदाज से कॉमेडी फिल्मों को सुपरहिट बना देते हैं. उनका हर एक किरदार काफी खास और दिलचस्प होता है.
चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट से राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई है. राजपाल यादव के वकील ने HC को जानकारी दी कि उन्होंने 1.5 करोड़ की डीडी जमा करा दी है. इस केस में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.
राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे. इसके अलावा, वो अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू जंगल में भी दिखाई देंगे, जो एक मल्टी स्टारर फिल्म है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव कन्नड़ फिल्म अम्मा, तेलुगू फिल्म रंगीला के अलावा एक हॉरर फिल्म टैक्सी में भूत है में भी नजर आएंगे. दावा है कि उनके पास घमासान, मन्नू और मुन्नी की शादी और मिशन लैला जैसे प्रोजेक्ट भी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.