Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Thea Booysen? जिनके प्यार में लट्टू हुए MrBeast, शादी कर सबको चौंकाया

---विज्ञापन---

Who is MrBeast Wife Thea Booysen: पॉपुलर अमेरिकी यूट्यूबर जेम्स स्टीफन डोनाल्डसन (जिमी) उर्फ मिस्टरबीस्ट (MrBeast) अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट ने बुधवार को अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड थिया बूसेन के साथ शादी की है. फैंस को मिस्टरबीस्ट ने अपनी शादी की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है, जिसमें उन्होंने उनकी व्हाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं. उनकी शादी की फोटोज इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसके बाद से की फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया. इसी बीच लोग मिस्टरबीस्ट की पत्नी के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मिस्टरबीस्ट की पत्नी थिया बूसेन कौन हैं?

कौन हैं मिस्टरबीस्ट की पत्नी?

मिस्टरबीस्ट की पत्नी थिया बूसेन भी कंटेंट क्रिएटर हैं, 28 साल की थिया बूसेन कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ राइटर और ऑनलाइन पर्सनैलिटी भी हैं. थिया गेमिंग वर्ल्ड में थियाबीस्टी (TheaBeasty) के नाम से मशहूर हैं. इसके अलावा, वो ट्विच स्ट्रीमर और साउथ अफ्रीका की ईस्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन निक्सुह की को-फाउंडर भी हैं.

---Advertisement---

थिया बूसेन की पढ़ाई

थिया बूसेन के डिजिटल करियर के अलावा, उनकी पढ़ाई-लिखाई भी काफी शानदार है. थिया ने स्टेलनबोश यूनिवर्सिटी से लॉ और साइकोलॉजी में डबल डिग्री हासिल की है. इसके साथ ही थिया ने एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से ह्यूमन कॉग्निटिव और न्यूरोसाइकोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की है.

थिया बूसेन का करियर

थिया बूसेन ने साल 2022 में अपनी पहली यंग एडल्ट नोवल 'द मार्क्ड चिल्ड्रन' को पब्लिश किया था, जिसे काफी पसंद किया गया; इसके जरिए उन्होंने एक लेखक के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई. सोशल मीडिया पर वो आज एक फेमस पर्सनैलिटी हैं.

---Advertisement---

शादी की तस्वीरें...

मिस्टरबीस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें कीं. इन तस्वीरों में मिस्टरबीस्ट और थियाबीस्टी एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे लग रहे हैं. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए अपनी शादी का ऐलान किया. इस पोस्ट के कैप्शन में मिस्टरबीस्ट ने लिखा, 'मुझे मेरी जीवनसाथी मिल गई और यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन दिन है.'

First published on: Jul 22, 2026 08:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola