Prakash Raj: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद अब राजनीति गर्मा गई है. नेशनल फ्लैग लेकर जंतर-मंतर में एंट्री करने और प्रदर्शन करने वाले CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे जाने के बाद, साउथ के मशहूर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
जंतर-मंतर पर कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज
वीडियो जारी करते हुए 61 साल के अभिनेता प्रकाश राज ने पुलिस की इस कार्रवाई को आड़े हाथों लिया. उन्होंने पूछा कि नेशनल फ्लैग लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले नेताओं को डिटेन कर 5 दिन की हिरासत में भेजना कौन सा न्याय है.
Fraaand .. five days of judicial custody for protesting with the National Flag 😂😂😂 how desperate you are #justasking https://t.co/Ho6JAWk6BT
— Prakash Raj (@prakashraaj) October 14, 2026
महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी का आरोप
प्रकाश राज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार हो रहे हैं, महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी की जा रही है, लेकिन प्रशासन की तरफ से उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है.
रामलीला मैदान के नियमों पर खड़े किए सवाल
एक्टर ने जंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने और विरोध के लिए नया स्थान रामलीला मैदान तय करने के फैसले को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि वहां पूरे साल में बमुश्किल दो दिन जगह मिलती है और इसके लिए 50,000 रुपये की फीस के साथ उतना ही डिपॉजिट देना पड़ता है. उन्होंने तंज कसा कि इस देश में सरकार से सवाल पूछने के लिए भी अब पैसे चुकाने पड़ेंगे.
पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा
सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए प्रकाश राज ने कहा, “आप विरोध की जगह बदल सकते हैं, आप प्रोटेस्ट रोक सकते हैं, लेकिन आप इस देश की आवाज को नहीं दबा सकते. पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा.”
किस बात को लेकर हो रहा है विरोध?
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के SIR के दौरान बड़े पैमाने पर वोटर्स के नाम हटाने के विरोध में CJP और युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके तहत सौरव दास और आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था.