---विज्ञापन---
फिल्म जगत की इस दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन, 93 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Antoinette Bower Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, यहां इंडस्ट्री की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री एंटोनेट बोवर का निधन हो गया है. फिल्म 'स्टार ट्रेक', 'द ट्वाइलाइट जोन', 'हडसन बे', 'सुपरबीट्स' और 'प्रॉम नाइट' जैसी फिल्में देने वाली एक्ट्रेस एंटोनेट बोवर ने 93 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनकी करीबी दोस्त कार्लोटा ग्लैकन ने दी है. एंटोनेट के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. कई फिल्मी हस्तियों ने एंटोनेट बोवर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है.
एक्ट्रेस एंटोनेट बोवर का निधन
हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के अनुसार, 'द ट्वाइलाइट जोन' की एक्ट्रेस एंटोनेट बोवर का निधन 30 अप्रैल को ही गया था. एंटोनेट बोवर अपने आखिरी समय में लॉस एंजिल्स के ईगल रॉक सीनियर रिटायरमेंट होम में रह रही थीं. एंटोनेट की खास दोस्त कार्लोटा ग्लैकन ने एक बयान में खुद इस खबर की पुष्टि की है. हालांकि अभी तक उनके मौत का कारण नहीं बताया किया गया है.
एंटोनेट बोवर का जन्म
एंटोनेट बोवर का जन्म जर्मनी के बाडेन-बाडेन में 1932 को हुआ था. उनकी मां एक जर्मन थी और पापा एक अंग्रेज थे. उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध से प्रभावित लोगों की मदद भी की.
एंटोनेट बोवर का करियर
एंटोनेट बोवर साल 1953 में अपने परिवार के साथ कनाडा चली गई. उन्होंने पहले 3 साल स्क्रिप्टिंग और मास कम्युनिकेशन की फिल्ड में काम किया. इसके बाद साल 1956 में उन्होंने दो टीवी सीरियल में एक छोटी भूमिका निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इनमें 'द टेल-टेल हार्ट' और 'हडसन बे' शामिल हैं.
एंटोनेट बोवर की फिल्में और सीरीज
इसके बाद एंटोनेट बोवर ने साल 1960 से लेकर 1980 के दशक तक कई हिट टीवी सीरीज में काम किया. 'कोजैक', 'कोलंबो', 'पेरी मेसन', 'द फ्यूजिटिव', 'हवाई फाइव-ओ' और 'मर्डर, शी रोट' जैसे शो शामिल हैं. साल 1972 में रिलीज हुई फिलीपीनी हॉरर फिल्म 'सुपरबीस्ट' में भी एंटोनेट बोवर ने काम किया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.