---विज्ञापन---
इंडस्ट्री के इस दिग्गज अभिनेता का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Veteran Actor Scott Bryce Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज एक्टर स्कॉट ब्राइस का निधन हो गया है. हॉलीवुड को 'वन लाइफ टू लिव', 'सेक्स एंड द सिटी' और 'एज द वर्ल्ड टर्न्स' जैसी फिल्में देने वाले स्कॉट ब्राइस ने 68 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. स्कॉट ब्राइस की ल्यूसिल बॉल और डेसी अर्नाज की बेटी लुसी आर्नाज ने उनके निधन की पुष्टी की और जनकारी दी. स्कॉट ब्राइस के मौत की खबर आते ही कई फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने शुरू कर दिया.
स्कॉट ब्राइस का निधन
ल्यूसिल बॉल और लुसी आर्नाज ने स्कॉट ब्राइस के निधन की पुष्टि करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लुसी अर्नाज ने बताया कि स्कॉट ब्राइस का निधन 12 जुलाई को हो गया था. हालांकि, इस पोस्ट को उन्होंने बाद में हटा दिया.
एक खूबसूरत इंसान...
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, 'ब्राइस कितने अच्छे इंसान थे, और उनकी कितनी कमी महसूस होगी. वह एक अद्भुत अभिनेता, एक खूबसूरत इंसान और एक बेहतरीन पति और पिता थे. आज रात स्कॉट ब्राइस का निधन हो गया. मुझे उनकी आंखें, उनकी मुस्कान, उनका हंसना, उनका दिमाग, उनकी इंटेलिजेंस, उनका टैलेंट, उनकी बहादुरी और उनका गले लगना की बहुत याद आएगा.'
अलविदा कहना बहुत बुरा लग...
पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'प्यारे कपल, प्यारे जैक्सन, वह अब परम आनंद के स्थान से आप पर नजर रख रहे हैं और हमेशा आपके मार्गदर्शक रहेंगे, लेकिन मुझे ये अलविदा कहना बहुत बुरा लग रहा है. आप अद्भुत, महान इंसान थे; शांति से आराम करें.'
कैंसर से हारी जिंदगी की जंग
पिछले साल, स्कॉट ब्राइस ने बताया की थी कि उन्हें तीसरे स्टेज का स्टमक का कैंसर है. हालांकि, हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉट ब्राइस की सेहत में सुधार हो रहा था. लेकिन अंत वो कैंसर के साथ अपनी ये जंग हार गए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.