---विज्ञापन---
The Odyssey Advance Booking: भारत में कैसे करें क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ की एडवांस बुकिंग, यहां जानें डिटेल्स
क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म द ओडिसी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, द ओडिसी एक ऐसी पहली फिल्म है, जो आईमैक्स कैमरों से शूट गई है. दुनिया भर के दर्शक फिल्म को पहले दिन देखने के लिए ऑनलाइन और सिनेमाघरों में टिकट खरीदने के लिए लाइंस में खड़े हैं. भारतीय फैंस के लिए अगले हफ्ते से एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी, जिससे उन्हें भी आईमैक्स में फिल्म देखने का मौका मिलेगा. मैट डेमन और टॉम हॉलैड स्टारर इस फिल्म को आप कैसे देख सकते हैं, चलिए जानते हैं.
इस दिन से भारत में बिकने शुरू होंगे द ओडिसी के टिकट
क्रिस्टोफर नोलन की लिखित और निर्देशित द ओडिसी के आईमैक्स टिकट भारत में 8 जून 2026 से बिकने शुरू हो जाएंगे. फिल्म की शूटिंग आईमैक्स फिल्म टेक्नॉलॉजी के जरिए हुई है. वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर डेनजिल डियास ने बताया कि भारतीय दर्शन दुनिया भर के क्रिस्टोफर नोलन के फैंस के साथ द ओडिसी के टिकट बुक करने वाले पहले लोगों में शामिल होंगे.
अलग-अलग फॉर्मेट में मौजूद होगी द ओडिसी
इंटरनेशनल लेवल पर द ओडिसी अलग-अलग आईमैक्स फॉर्मेट में दर्शकों के लिए मौजूद होगी. इसे आईमैक्स 70mm फिल्म आईमैक्स डिजिटल/लेजर, स्टैंडर्ड 70mm फिल्म, 35mm फिल्म और डिजिटल लार्ज फॉर्मेट में रिलीज की किया जाएगा. अमेरिका में सबसे ज्यादा आईमैक्स स्क्रीन वाली कंपनी एएमसी ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. हालांकि तमाम फैंस ने टिकट खरीदने से पहले एक घंटे तक इंतजार करने को लेकर भी शिकायत की. फिल्म की टिकट की मांग इतनी ज्यादा है कि एएमसी के टिकटिंग ऐप को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा.
अहम किरदार में नजर आएंगे ये एक्टर्स
बता दें कि क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म में मैट डेमन लीड रोल में है, जो कि राजा ओडीसियस के रोल में नजर आए हैं. जो ट्रॉय के पतन के बाद घर वापसी की लंबी यात्रा करता है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में टॉम हॉलैंड ओडीसियस के बेटे टेलीमाकस और ऐनी हैथवे उनकी पत्नी के रोल में नजर आई हैं.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
इसके अलावा फिल्म में जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, चार्लीज़ थेरॉन और जॉन बेर्न्थल भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म में लुडविग गोरानसन ने म्यूजिक दिया है. द ओडिसी को नोलन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 25 करोड़ के डॉलर में बनी है. क्योंकि इसे पूरी तरह से आईमैक्स कैमरों से शूट किया गया है.
क्रिस्टोफर नोलन ने पैटिनसन को लेकर कही थी ये बात
इतना ही नहीं नोलन ने हाल ही में खुलासा किया था कि द बैटमैन के स्टार पैटिनसन इकलौते ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने फिल्म की कहानी को करने की इच्छा जताई थी. बाकी कलाकारों ने कहानी देखे बिना ही नोलन को हां कह दिया था. बता दें कि फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.