---विज्ञापन---
12 एपिसोड की धांसू सीरीज, हर एक सीन में मिलेगा जबरदस्त रोमांस और कॉमेडी, IMDb पर भी मिली तगड़ी रेटिंग
प्राइम वीडियो पर इन दिनों एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज काफी पसंद की जा रही है. ये सीरीज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. इसमें भर-भरकर रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलेगा.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई न कोई बेहतरीन सीरीज रिलीज होती है. कई ऐसी सीरीज होती हैं, जो आते ही ओटीटी पर ट्रेंड करने लगती हैं. ये सीरीज न सिर्फ ट्रेंड करती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई बार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं. इन दिनों भारत में कोरियन ड्रामा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही कोरियन ड्रामा के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. इतना ही नहीं इसकी जमकर रील्स और एपिसोड्स की छोटी-छोटी क्लिप्स वायरल हो रही हैं.
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है शो
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वह एक बेहतरीन रोमांटिक कोरियन ड्रामा है, जो कि 2026 में ही रिलीज हुई है. इस सीरीज में भर-भर के रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलेगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
माई बायस, माई बॉस
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'माई बायस, माई बॉस' की. जो कि 3 अगस्त 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इस सीरीज लीड रोल में कांग हून, किम ह्ये जून और चा वू मिन नजर आए हैं.
क्या है सीरीज की कहानी?
वेब सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह कहानी दा-रेउम नाम की एक एंप्लोई के बारे में है, जो एक सिंगर से प्यार करती है और उसकी फैन होती है. हालांकि उसके करीब जाने के लिए वह उसकी कंपनी ज्वाइन करती है और इस बीच उसकी मुलाकात कंपनी के सीईओ से होती है, जिसे दा-रेउम से प्यार हो जाता है. हालांकि बाद में उस सिंगर को भी उस लड़की से प्यार हो जाता है. यह एक लव ट्रायंगल स्टोरी है, जो इन तीनों के इर्द गिर्द घूमती है.
शो में है 12 एपिसोड्स
इस रोमांटिक कॉमेडी में 12 एपिसोड्स हैं और हर एक एपिसोड बेहद मजेदार है. शो का हर एक एपिसोड 1 घंटे 10 मिनट तक का है.
IMDb पर मिली शानदार रेटिंग
बता दें कि इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. शो को IMDb पर 7.5 की शानदार रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.