---विज्ञापन---
2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बनी ये हॉरर थ्रिलर, The Conjuring और Sinners को भी दी मात
साल 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें धुरंधर 2 और प्रोजेक्ट हैल मैरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. जहां धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया, वहीं हैल मैरी ने 5,720 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. हालांकि, आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसने 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओरिजिनल हॉरर फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
21वीं सदी की सबसे बड़ी ओरिजनल हॉरर फिल्म
इतना ही नहीं, इस फिल्म को 21वीं सदी की सबसे बड़ी ओरिजिनल हॉरर फिल्म भी बताया जा रहा है. इसने 'द कॉन्ज्यूरिंग' और 'सिनर्स' जैसी चर्चित फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के साथ इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है.
'ऑब्सेशन' ने इन फिल्मों को दी मात
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'ऑब्सेशन' की. कैरी बार्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 2026 में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. इसने अपने जॉनर की अन्य सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 21वीं सदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओरिजिनल हॉरर फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया. 21वीं सदी में 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी', 'हेरेडिटरी' और 'द कॉन्ज्यूरिंग' जैसी कई हॉरर फिल्मों ने शानदार सफलता हासिल की, लेकिन 'ऑब्सेशन' ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया.
'ऑब्सेशन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7–8 करोड़ रुपये के कम बजट में बनी 'ऑब्सेशन' ने बॉक्स ऑफिस पर 426 बिलियन रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इसने जॉर्डन पील की 'गेट आउट', 'द कॉन्ज्यूरिंग' और 'सिनर्स' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए. द कॉन्ज्यूरिंग ने 361.2 बिलियन और सिनर्स ने 320.4 बिलियन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.
क्या है ऑब्सेशन की कहानी
'ऑब्सेशन' में रोमांस और हॉरर का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है. फिल्म की कहानी बेयर नाम के एक कॉलेज स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी दोस्त निक्की से प्यार हो जाता है. उसे पाने के लिए वह एक जादुई तरीके का सहारा लेता है. इसके बाद निक्की उसके प्यार में पूरी तरह दीवानी हो जाती है, लेकिन यहीं से उनकी जिंदगी में अजीबो-गरीब और डरावनी घटनाओं की शुरुआत होती है. फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडिया नवारेट ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. इस फिल्म के बाद दोनों कलाकारों की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ.
ऑब्सेशन ओटीटी रिलीज
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ऑब्सेशन' की शानदार सफलता के बाद निर्देशक कैरी बार्कर इसके सीक्वल पर काम शुरू कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि सीक्वल में ओरिजिनल किरदारों की कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय एक नई कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म के 2028 तक रिलीज होने की उम्मीद है. वहीं, 'ऑब्सेशन' 17 नवंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.