Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर छाई किताब पर बनी ये फिल्म, क्राइम थ्रिलर के साथ मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक फिल्म दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कहानी एक किताब पर आधारित है और ये सस्पेंस थ्रिलर से भरी हुई है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. हालांकि कई बार दर्शक सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्मों-सीरीज की तलाश करते रहते हैं. वहीं, अगर आप भी इस तरह की मूवीज और सीरीज के शौकीन हैं, तो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही फिल्म काफी ट्रेंड कर रही है.

सस्पेंस से भरी है फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही इसने नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

द व्हिस्पर मैन' है नॉवेल पर आधारित

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'द व्हिस्पर मैन' की. जो कि नेटफ्लिक्स पर 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी. यह सीरीज एलेक्स नॉर्थ की 2019 की नॉवेल द व्हिस्पर मैन पर आधारित है और यह किताब उस साल न्यूयॉर्क टाइम की बेस्ट सेलर किताब रही थी.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

इस सीरीज का डायरेक्शन जेम्स एशक्रॉफ्ट ने किया है. इसका स्क्रीनप्ले बेन जैकोबी ने किया है और इसे चेस पामर ने लिखा है. इस सीरीज में लीड रोल में रॉबर्ट डी नीरो, एडम स्कॉट, मिशेल मोनाघन, एक्स्टॉन लुका पोर्टो जैसे कलाकार नजर आए हैं.

---Advertisement---

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह कहानी राइटर टॉन कैनेडी के बारे में है, जिसका आठ साल का बेटा गायब हो जाता है. जिसके बाद वो अपने रिटायर्ड डिटेक्टिव पिता पीट विलिस से मदद मांगता है. इसके बाद पीट विलिस और डिटेक्टिव अमांडा बेक अपने खोए हुए पोते की तलाश पर निकलते हैं. इस दौरान मामला पुराने सीरियल किलर से जुड़ता है. कहानी में हर मोड़ पर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा.

दुनिया भर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही फिल्म

बता दें कि फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 51 मिनट है. यह मूवी 477 करोड़ रुपये में तैयार की गई है और इसे IMDb पर 6.3 की रेटिंग मिली है. ये फिल्म दुनिया भर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---
First published on: Aug 31, 2026 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola