Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix Release This Week: नेटफ्लिक्स पर आएगी एंटरटेनमेंट की बाढ़, 10 से 16 अगस्त के बीच रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, नोट कर लें डेट

इस हफ्ते Netflix पर तमाम शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इसमें Cocktail 2’ से लेकर ‘Don’t Say Good Luck’, Nando: Between Two Worlds - A Sintonia Film’ तक शामिल हैं, जो कि इस हफ्ते दर्शकों को एंटरटेन करेगी.

नए हफ्ते की शुरुआत हो गई है और हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर भी कई नई फिल्में और सीरीज दस्तक देंगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली नई फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट पर.  

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। लव ट्रायंगल पर आधारित इस फिल्म को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. वहीं, अब यह फिल्म 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

---Advertisement---

डोंट से गुड लक, माय बेस्ट फ्रेंड, हिज गर्लफ्रेंड एंड मी(14 अगस्त)

सनी सैंडलर स्टारर ‘डोंट से गुड लक’ एक म्यूजिकल कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो हाई स्कूल की लड़की सोफी बिरेनबाम की कहानी पर आधारित है. इस शो में मेलानी लिन्स्की भी अहम भूमिका में नजर आई हैं. इसके अलावा मैक्स ग्रीनफील्ड और स्टेफनी बीट्रिज भी दिखाई दी हैं. यह सीरीज 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. लिस्ट में अगला नाम ‘माय बेस्ट फ्रेंड, हिज गर्लफ्रेंड एंड मी’ का शामिल है. यह एक कॉमेडी-रोमांस सीरीज है, जो जिगरी दोस्तों ऑली और मात्जे की कहानी है. दोनों हमेशा साथ रहते हैं, लेकिन इस बीच मात्जे को रेबेका से प्यार हो जाता है और इसके बाद दोनों दोस्तों के रिश्ते बदलने लगते हैं. इस सीरीज में कोस्ट्या उल्मान और डेविड क्रॉस अहम भूमिका में हैं. यह सीरीज 14 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

उमथेथो, मोरिया

‘उमथेथो’ वेब सीरीज, ब्राजीलियाई सीरीज ‘ब्रदरहुड’ का नया वर्जन है. इसमें साउथ अफ्रीका की जेल व्यवस्था के हालातों को दिखाया गया है. इस सीरीज में न्कोबिले नुनु खुमालो अहम भूमिका में नजर आए हैं. यह सीरीज 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसके अलावा, ‘मोरिया’ भी 14 अगस्त को रिलीज होगी. इस सीरीज में मोरिया कैसान की कहानी दिखाई जाएगी. इसमें उनके थिएटर, फिल्म और टेलीविजन करियर को दिखाया जाएगा.

---Advertisement---

Tires’ सीजन 3, दिस, दैट एंड एवरीथिंग इन बिटवीन, माई ब्रिलियंट करियर

इसी दिन ‘Tires’ सीजन 3 भी रिलीज होगा. शेन गिलिस, स्टीव गेरबेन और जॉन मैकीवर स्टारर यह वर्कप्लेस कॉमेडी सीरीज वैली फोर्ज ऑटोमोटिव सेंटर पर आधारित है. अब इसका तीसरा सीजन दर्शकों के बीच आने वाला है. जो कि 13 अगस्त को रिलीज होगा. ‘दिस, दैट एंड एवरीथिंग इन बिटवीन’ जोड़ी स्टा. मारिया स्टारर फिल्म है, जो एक सफल टीवी राइटर की कहानी है. उसकी जिंदगी पूरी तरह तब बदल जाती है, जब उसकी मां, जो सालों से उससे अलग रह रही थी, वापस लौटती है. इसे 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा. इसी दिन ‘माई ब्रिलियंट करियर’ सीरीज भी रिलीज होगी, जो माइल्स फ्रैंकलिन के 1901 में प्रकाशित मशहूर ऑस्ट्रेलियाई नॉवेल पर आधारित है.

Mourinho

‘Mourinho’ एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। यह सीरीज फुटबॉल की दुनिया के मशहूर मैनेजर होसे मोरिन्हो की जिंदगी पर आधारित है। यह सीरीज 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

---Advertisement---

Nando: Between Two Worlds - A Sintonia

आखिर में बात करते हैं ‘Nando: Between Two Worlds - A Sintonia Film’ की। यह ‘सिंटोनिया’ सीरीज के किरदार नैंडो की कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें उसकी यात्रा के समापन को दिखाया गया है। यह फिल्म 12 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

First published on: Aug 10, 2026 12:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola