Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही ये 8 एपिसोड की धमाकेदार सीरीज, सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि सस्पेंस का भी मिलेगा तड़का

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इसके साथ ही रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सीरीज को लेकर बात करने जा रहे हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रही है.

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इसके साथ ही रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सीरीज को लेकर बात करने जा रहे हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रही है.

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये सीरीज

हम जिस सीरीज को लेकर बात कर रहे हैं यह 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यह सीरीज कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई है.

---Advertisement---

द वंडरफूल्स में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज द वंडरफूल्स की. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं इसके सोशल मीडिया पर तमाम सींस भी खूब वायरल हो रहे हैं. द वंडरफूल्स सीरीज का डायरेक्शन यू इन-सिक ने किया है. इस सीरीज में पार्क यून बिन, चा यून वू, चोई डाए-हून, किम हे-सूक जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

कुछ ऐसी है सीरीज की कहानी

इस सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह कहानी एक शरारती और यंग लड़की के बारे में है. जो कि एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है और अचानक एक घटना के बाद उसके और उसके कुछ दोस्तों के पास सुपरपावर्स आ जाती हैं.

---Advertisement---

सीरीज में आते हैं जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न

इसके बाद सीरीज में एक अलग मोड़ आता है और दिखाया जाता है कि एक ग्रुप सुपर पावर वाले लोगों का शिकार करता है और उन्हें खतरनाक कामों में इस्तेमाल करता है. जिसके बाद सीरीज में तमाम ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं.

शो को IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

8 एपिसोड की यह सीरीज बेहद मजेदार है. इसमें कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. इस सीरीज को IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली है . वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच के लिए एक परफेक्ट च्वाइस है.

---Advertisement---
First published on: May 19, 2026 03:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola