---विज्ञापन---
Netflix पर 12 एपिसोड्स की ये सीरीज काट रही बवाल, ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर किया कब्जा
नेटफ्लिक्स की रोमांटिक-कॉमेडी कोरियन ड्रामा सीरीज इन दिनों काफी ट्रेंड कर रही है. दर्शकों को इसकी रोमांटिक कहानी पसंद आ रही है और ग्लोबली ही नहीं भारत में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
नेटफ्लिक्स पर हर सप्ताह तमाम फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. हाल के दिनों में कई ऐसी सीरीज रिलीज हुई हैं, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी हैं. वहीं, कोरियन ड्रामा का भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है. हाल ही में हम एक ऐसी ही कोरियन ड्रामा सीरीज की बात करने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में खूब ट्रेंड कर रही है और इसकी कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है.
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही ये सीरीज
दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वह एक रोमांटिक-कॉमेडी कोरियन ड्रामा है. यह 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था और तब से लगातार ट्रेंड कर रहा है। इसकी रील्स और शॉर्ट वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
‘आवर स्टिकी लव’ स्टार कास्
हम वेब सीरीज ‘आवर स्टिकी लव’ की बात कर रहे हैं, जिसका निर्देशन किम जांग हान ने किया है. इस सीरीज में एक्ट्रेस हा यंग और जंग हे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. सीरीज में हा यंग एक प्रॉसिक्यूटर के रोल में दिखी हैं, जिसे एम्नेशिया हो जाता है और जंग हे एक पूर्व-बॉक्सर के रोल में नजर आते हैं.
क्या है आवर स्टिकी लव की कहानी
सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक प्रॉसिक्यूटर जी-वॉन और एक रहस्यमयी शख्स के बारे में है. जी-वॉन इस दौरान एक बड़े गैंगस्टर के केस की जांच करती है और वह एक हमले का शिकार हो जाती है, जिसके कारण उसकी याददाश्त चली जाती है. इसी के बाद उसकी जिंदगी में एक शख्स की एंट्री होती है, जो खुद को उसका बॉयफ्रेंड बताता है और दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत होती है. शो में मिस्ट्री के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी और रोमांस देखने को मिलेगा.
दुनिया भर में ट्रेंड कर रही आवर स्टिकी लव
इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दुनियाभर में यह नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है और कोरिया में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. वहीं, भारत में भी यह टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है.
आवर स्टिकी लव रेटिंग
12 एपिसोड की इस सीरीज का हर एपिसोड 55-57 मिनट से लेकर एक घंटे तक का है. इस सीरीज को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.