Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

12 एपिसोड्स की इस हॉरर कॉमेडी सीरीज ने Netflix पर किया कब्जा, रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई सीरीज रिलीज होती हैं. इन दिनों एक हालिया रिलीज कोरियन हॉरर रोमांस सीरीज ट्रेंड कर रही है. इसने प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है. 12 एपिसोड वाली यह सीरीज लोगों को खूब पसंद आ रही है..

हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं, हॉरर-कॉमेडी सीरीज लोगों के बीच काफी पसंद की जाती हैं और अक्सर लोग इस तरह की फिल्मों और सीरीज की तलाश करते रहते हैं. इन दिनों कोरियन वेब सीरीज भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं. हाल ही में रिलीज हुई एक बेहतरीन कोरियन सीरीज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है.  

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही सीरीज

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, वह हॉरर और रोमांस से भरपूर है. इस सीरीज के हर एपिसोड में एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलती है. सीरीज के कुल 12 एपिसोड हैं और यह नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

स्पूकी इन लव में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘स्पूकी इन लव’ के बारे में, जो 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. यह सीरीज 2011 की टीवी सीरीज ‘स्पेलबाउंड’ पर आधारित है. इसमें पार्क यून बिन और यांग से जोंग मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसे चोई जंग-मी ने लिखा है और ली मिन-सू ने डायरेक्ट किया है.

क्या है स्पूकी इन लव की कहानी

सीरीज की कहानी की बात करें तो यह एक होटल की सीईओ के बारे में है, जिसे रात होते ही भूत दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, अगर वह किसी को छू ले तो भूत उस दूसरे शख्स के पीछे पड़ जाते हैं. वहीं, शो में यांग से जोंग एक प्रोसिक्यूटर मा कांग-वूक के रोल में नजर आए हैं, जो चेओन येओ-री से मिलते हैं और गलती से उसे छू लेते हैं. इसके बाद उन्हें भी भूत-प्रेत दिखाई देने लगते हैं.

---Advertisement---

सीरीज में मिलेगा रोमांस और ड्रामा

इसके बाद मा कांग-वूक और चेओन येओ-री मिलकर कई अनसुलझे मर्डर केस की जांच करते हैं और भटक रही आत्माओं को मुक्ति दिलाते हैं. इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो जाता है.

इस दिन रिलीज होंगे बाकी के चार एपिसोड्स

बता दें कि इस सीरीज के कुल 12 एपिसोड हैं और अभी तक नेटफ्लिक्स पर इसके 8 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. यह रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रही है. वहीं, इसका 9वां एपिसोड 15 अगस्त, 10वां एपिसोड 16 अगस्त, 11वां एपिसोड 22 अगस्त और 12वां एपिसोड 23 अगस्त को रिलीज होगा. इस सीरीज को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Aug 10, 2026 01:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola