Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सस्पेंस थ्रिलर में ‘दृश्यम’ का भी बाप है Netflix का ये हाईएस्ट रेटेड ड्रामा, कहानी ऐसी कि फटी रह जाएंगी आंखें

Netflix की पर एक बेहतरीन सीरीज है, जो कि एक्शन, सस्पेंस और इमोशन से भरपूर है. यह सीरीज साल 2026 की हाईएस्ट रेटेड कोरियन ड्रामा है. इस सीरीज को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है.

नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों और कोरियन ड्रामा तक, कई तरह का कंटेंट मौजूद है. हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. साल 2026 में भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इनमें ‘धुरंधर 2’ भी एक ऐसी ही फिल्म है. इस फिल्म को लोगों ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पसंद किया है. हालांकि, आज हम एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो 2026 की चर्चित हाई-रेटेड कोरियन सीरीज में शामिल है.  

2026 की हाईएस्ट रेटेड सीरीज

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, वह 2026 के ट्रेंडिंग कोरियन ड्रामा में से एक है. इसे IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है. सीरीज की कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

‘ब्लडहाउंड्स 2’ में नजर आए ये कलाकार

हम बात कर रहे हैं 2026 की कोरियन ड्रामा सीरीज ‘ब्लडहाउंड्स 2’ की. इस सीरीज में वू डो-ह्वान, ली सांग-यी, जंग जी-हून, ह्वांग चान-सुंग और चोई सी-वॉन समेत कई कलाकार नजर आए हैं. इसका निर्देशन किम जू-ह्वान ने किया है.

क्या है ब्लडहाउंड्स 2 की कहानी

वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो यह एक कोरियन एक्शन-थ्रिलर है. पहले सीजन में दो युवा बॉक्सर किम गन-वू और होंग वू-जिन कर्ज और लोन शार्क के जाल में फंस जाते हैं और अपने परिवार को बचाने के लिए खतरनाक परिस्थितियों का सामना करते हैं. वहीं, दूसरे सीजन में दोनों फिर से बॉक्सिंग की दुनिया में लौटते हैं. गन-वू चैंपियन बनने के अपने सपने का पीछा करता है, जबकि वू-जिन उसका कोच बन जाता है. इसी बीच दोनों का सामना एक खतरनाक अंडरग्राउंड बॉक्सिंग लीग से होता है. सीरीज में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि सस्पेंस और थ्रिलर का भी भरपूर डोज देखने को मिलेगा. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो आपको इमोशनल भी कर सकते हैं.

---Advertisement---

7 एपिसोड की शानदार सीरीज

बता दें कि इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं. सीरीज का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था, जिसमें 8 एपिसोड थे. वहीं, दूसरे सीजन में कुल 7 एपिसोड हैं. दूसरे सीजन के एपिसोड करीब 49 से 75 मिनट लंबे हैं

ब्लडहाउंड्स 2 है साल 2026 की हाईएस्ट रेटेड सीरीज

ब्लडहाउंड्स 2 साल 2026 की हाईएस्ट रेटेड कोरियन ड्रामा है, जो कि अप्रैल में रिलीज हुई थी. इस सीरीज को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है. हालांकि इससे भी ज्यादा रेटेड वाला ड्रामा फ्लावर ऑफ इविल है, जो कि 2020 में रिलीज हुआ था और इसे 9 रेटिंग मिली थी.  

---Advertisement---
First published on: Aug 16, 2026 12:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola