---विज्ञापन---
Who is Bradley Cooper? कौन है गिगी हदीद के पति ब्रैडली कूपर? जिनके साथ फेमस मॉडल ने रचाई गुपचुप शादी!
हॉलीवुड से एक गुड न्यूज सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुक्ता को बढ़ा दिया है, गिगी हदीद और ब्रैडली कूपर की वायरल तस्वीरों से उनके शादी करने के कयास लगाए जा रहे हैं, जानें क्या है सच्चाई?
हॉलीवुड की सुपरमॉडल गिगी हदीद और ऑस्कर नॉमिनेटेड अभिनेता ब्रैडली कूपर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कथित गुपचुप शादी की अफवाहें हैं. हाल ही में दोनों को पेरिस में साथ घूमते हुए देखा गया. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि दोनों ने अपने बाएं हाथ की रिंग फिंगर में एक जैसी अंगूठियां पहन रखी थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या इस स्टार कपल ने चुपचाप शादी कर ली है?
क्या गिगी हदीद ने रचा ली शादी?
हालांकि, अभी तक गिगी हदीद और ब्रैडली कूपर की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. न ही दोनों ने इन अंगूठियों का मतलब बताया है. ऐसे में फिलहाल गुपचुप शादी की खबर सिर्फ अफवाहों और अटकलों तक ही सीमित है.
कब दोनों के रिश्ते की खबर चर्चा में आई?
गिगी हदीद और ब्रैडली कूपर ने साल 2023 के आखिर में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. शुरुआत से ही दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा और मीडिया की नजरों से दूर रहने की कोशिश की. इसके बावजूद समय-समय पर दोनों को साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते की खबरें लगातार चर्चा में बनी रहीं.
दोनों को शेयर करते हैं खास बॉन्ड
पिछले साल एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों अपने रिश्ते से बेहद खुश हैं और किसी भी बड़े फैसले, जैसे सगाई या शादी... में जल्दबाजी नहीं करना चाहते. सूत्रों के मुताबिक, उनका रिश्ता काफी मजबूत है और दोनों अपने फ्यूचर को साथ देखते हैं. बाद में एक और रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों अपनी जिंदगी को धीरे-धीरे एक साथ आगे बढ़ा रहे हैं और उनकी बेटियां भी एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं.
गिगी हदीद ने दिया था हिंट
हाल के महीनों में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ पब्लिकली सिग्नल भी दिए थे. पिछले महीने गिगी और ब्रैडली को एक हाई प्रोफाइल शादी समारोह में साथ देखा गया था. इसके बाद गिगी ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम ग्रिड पर ब्रैडली कूपर के साथ तस्वीर शेयर की, जिसने उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी.
कौन हैं ब्रैडली कूपर?
ब्रैडली कूपर हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्सर्स और फिल्म मेकरों में गिने जाते हैं. उन्होंने The Hangover, Silver Linings Playbook, American Sniper और A Star Is Born जैसी फिल्मों से दुनियाभर में पहचान बनाई है. एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन और प्रोडक्शन में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
फिलहाल, पेरिस में वायरल हुई अंगूठियों ने जरूर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन जब तक गिगी हदीद या ब्रैडली कूपर खुद इस पर कोई रिएक्शन नहीं देते, तब तक उनकी शादी की खबर को सच नहीं माना जा सकता. इतना जरूर साफ है कि दोनों का रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.