---विज्ञापन---

Cannes 2026: आलिया भट्ट-उर्वशी को छोड़िए, रेड कार्पेट पर इन हसीनाओं का आग लगाना है बाकी, एक की खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी विदेशियों की आंखें

Indian Actresses in Cannes 2026: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई को हो गई है. कान्स के रेड कार्पेट पर दुनियाभर के कलाकार और आर्टिस्ट नजर आए, जहां भारत की तरफ से पहले दिन कान्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना जलवा दिखाया है. वहीं, उर्वशी रौतेला भी रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती नजर आईं. कान्स में भारत का नाम रौशन करने वाली हसीनाओं की लिस्ट इस बार थोड़ी लंबी है.

इन हसीनाओं का आग लगाना है बाकी

  23 मई तक फ्रेंच रिवेरा के पैलेस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कांग्रेस में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर इस बार एक, दो या तीन नहीं, बल्कि कई भारतीय एक्ट्रेस अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी.

---Advertisement---

तारा सुतारिया

  तारा सुतारिया इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो फिल्म 'टॉक्सिक' की चर्चा इंटरनेशनल लेवल पर ले जाएंगी. हालांकि, अभी तक रेड कार्पेट वॉक की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है.

मौनी रॉय

  मौनी रॉय इस साल फैशन और ब्रांड कॉलेब्रेशन के तहत कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेंड करेगी. हालांकि इन दिनों वो अपने तलाक की खबर को लेकर सुर्खियों में है.

---Advertisement---

पूजा बत्रा

    90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बत्रा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय प्रतिनिधित्व करेंगी. इसके अलावा, वो नेटवर्किंग और ब्रांड इवेंट्स के लिए भी कान्स में शामिल हो रही हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन

  ऐश्वर्या राय बच्चन कई सालों से L'Oréal Paris की ग्लोबल एंबेसडर हैं. इस बार भी वो कान्स में इस ब्रांड के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरती नजर आएंगी. आमतौर पर ऐश्वर्या फेस्टिवल के बीच में मेजर प्रीमियर नाइट पर चलती हैं. माना जा रहा है कि इस बार एक्ट्रेस 22 मई को रेड कार्पेट पर चलेंगी.

कल्याणी प्रियादर्शन

    फिल्म 'लोका चैप्टर-1 चंद्रा' से दुनियाभर में फेमस हुई एक्ट्रेस कल्याणी प्रियादर्शन भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करेंगी. उन्हें नई भारतीय फेस के तौर पर देखा जा रहा है.

First published on: May 13, 2026 08:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.