---विज्ञापन---

Cannes Film Festival 2026: रेड कार्पेट पर उतरीं यूलिया वंतूर, अदाएं देख फोटोग्राफर्स हुए दीवाने

Cannes Film Festival 2026: सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है. उनका प्रिंसेस लुक देख हर कोई दीवाना हो गया है.

Cannes Film Festival 2026: 12 मई की देर रात को 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया. दुनियाभर के फिल्मी सितारें यहां अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म फेस्टिवल में भारत ने भी अपनी खास मौजूदगी दर्ज करवाई है. भारत की तरफ से आलिया भट्ट सबसे पहले पहुंचीं, जिनके लुक्स लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. आज यहां सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी रेड कार्पेट पर दस्तस्क दी. सोशल मीडिया पर उनका कान्स लुक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है.

इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं यूलिया

बता दें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में यूलिया अपनी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ की स्क्रीनिंग के लिए आई हैं. यहां उनके साथ बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी भी नजर आए. दोनों फिल्म फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का हिस्सा हैं.

---विज्ञापन---

रेड कार्पेट पर यूलिया वंतूर

एक्ट्रेस यूलिया ने इंस्टाग्राम पर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से अपना लुक भी शेयर किया है. अपनी एक वीडियो शेयर करते हुए यूलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक, कान फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर जादुई शाम.’ यूलिया ने आगे लिखा, ‘कान में आकर बहुत अच्छा लग रहा है. हमारी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ को दिखाने का मौका मिला, जिसका सफर कमाल का रहा.’ आगे यूलिया ने लिखा, ”इकोज ऑफ अस’ की पूरी टीम के साथ रेड कार्पेट पर होना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं बहुत आभारी हूं.’

---विज्ञापन---

यूलिया वंतूर का कान्स लुक

बात करें यूलिया वंतूर के कान्स लुक की तो एक्ट्रेस ने यहां रेड कार्पेट पर हल्के आसमानी रंग की स्टाइलिश गाउन कैरी की है, जो देखने में उनपर काफी खूबसूरत लग रहा है. गाउन के साथ यूलिया ने स्टोन सेट कैरी किया है. इसके साथ ही उन्होंने साइड हेयर को इनहैंस किया है.

---विज्ञापन---
Iulia Vantur

‘इकोज ऑफ अस’

यूलिया वंतूर की फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ (Echoes of Us) को फिल्म लीड हीरो दीपक तिजोरी ने ही डायरेक्ट की है. ये एक शाॉर्ट फिल्म है. इस फिल्म में दीपक के साथ यूलिया वंतूर भी लीड रोल में हैं. बता दें बॉलीवुड में यूलिया वंतूर की एंट्री सलमान खान ने कराई थी. फिल्मों में एक्टिंग के अलावा यूलिया ने कई गाने भी गाए हैं. यूलिया ने ‘सेल्फिश’ और ‘वीरे’ जैसे कई गाने गाए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 09:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.