---विज्ञापन---

No Entry के सीक्वल से बाहर हुए वरुण धवन? इस एक्टर का पहले ही हुआ था फिल्म से पत्ता साफ

Varun Dhawan Exited 'No Entry' Sequel?: सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' की सीक्वल की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Varun Dhawan Exit ‘No Entry’ Sequel?: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना ही है’ के प्रमोशन में बिजी है. लेकिन इस एक्टर को लेकर एक लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं. खबर है कि वरुण धवन 2005 में आई सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ की की सीक्वल के हिस्सा नहीं होंगे. चलिए आपको ये पूरा माजरा सामझाते है.

फिल्म का बाहर हुए वरुण धवन

पहले बताया जा रहा था कि सीक्वल फिल्म का नाम ‘नो एंट्री में एंट्री’ होगा. वहीं, फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की जगह अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में होंगे, लेकिन इसके बाद मूवी की कास्टिंग में बदलाव किया गया. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने शाहिद कपूर और वरुण धवन को एक साथ पर्दे पर लाना चाहा. इसलिए शाहिद कपूर को फिल्म में शामिल करने पर विचार किया जा रहा था. लेकिन ऐसा कुछ हो पाना अभी संभव नहीं है. इसी बीच अंदरूनी सूत्र से एक और खबर मिली कि वरुण धवन भी अब फिल्म से बाहर हैं.

---विज्ञापन---

रोक दिया गया सीक्वल का काम

हिंदूस्तान टाइम्स ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा, ‘वरुण धवन का अब ‘नो एंट्री 2’ से कोई कनेक्शन नहीं है. उनके फिल्म में होने की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं. फिलहाल, ‘नो एंट्री’ के सीक्वल के काम को कास्टिंग में हुए बदलावों के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया गया है.’ दिलजीत दोसांझ के बाद इस सीक्वल से वरुण धवन दूसरे लीड एक्टर हैं जो बाहर हुए हैं. कुछ समय पहले इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में निराश होते हुए ये फिल्ममेकर बोनी कपूर ने कहा था कि अब वो लोग नए एक्टर्स की टीम के साथ एक नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन साथ ही, उन्हें सलमान, अनिल और फरदीन की कमी खलेगी.’

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 10:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.