---विज्ञापन---
फिल्म जगत में पसरा मातम, ऑस्कर विनर एक्टर की मां का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग
Batman Fame Ben Affleck Mother Chris Anne Affleck Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां ऑस्कर विनर एक्टर बेन अफ्लेक और केसी अफ्लेक की मां क्रिस ऐन अफ्लेक का निधन हो गया है. मशहूर शिक्षाविद और सोशल जस्टिस सपोर्टर रहीं क्रिस ऐन अफ्लेक ने अपनी आखिरी सांस 83 साल की उम्र में ली. उनके निधन की जानकारी अफ्लेक परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दी, जिसके बाद बोस्टन ग्लोब न्यूज पेपर में उनके निधन की खबर शेयर की. बेन अफ्लेक की मां पिछले कुछ महीनों से कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं.
कैंसर से हारी जिंदगी की जंग
बोस्टन ग्लोब अखबार में छपी खबर के अनुसार, अफ्लेक परिवार ने बताया कि उनकी घर की मुखिया क्रिस ऐन अफ्लेक का निधन 2 जून को ही हो गया था. अफ्लेक परिवार ने 6 महीने में बताया था कि क्रिस ऐन को पैंक्रियाटिक कैंसर का पता चला है, जिसका वो इलाज करवा रही थी, लेकिन आखिर में वो कैंसर से ये जंग हार गईं.
क्रिस ऐन की आखिरी इच्छा
अफ्लेक फैमिली ने अपने शोक संदेश में कहा है कि क्रिस ऐन अफ्लेक की सबसे बड़ी इच्छा थी कि वो अपने पोते को हाई स्कूल से ग्रेजुएट होते हुए देखें. उनकी ये इच्छा पूरी हो गई; उन्होंने 31 मई, 2026 को अपने परिवार के साथ अपने पोते की ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लिया. इसके दो दिन बाद वे एक गहरी नींद में सो गईं और फिर कभी नहीं जागीं.
हॉलीवुड के फेमस एक्टर की मां
इस शोक संदेश में ये भी बताया गया है कि क्रिस ऐन अफ्लेक को अपने पोते-पोती, इंडियाना, वायलेट, एटिकस, फिन और सैम से बहुत प्यार था. उनकी जिंदगी के आखिरी 20 साल की इन्हीं लोगों के साथ बीते थे. उनके दोनों बेटे, बेन अफ्लेक और केसी अफ्लेक, आज हॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं.
क्रिस ऐन अफ्लेक का जन्म
क्रिस ऐन अफ्लेक का जन्म दिसंबर 1942 में न्यूयॉर्क शहर में हुआ. उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने करीब 35 सालों तक एक सरकारी स्कूल में बतौर टीचर काम किया. इसके बाद साल 2008 में टीचर की जॉब से रिटायर हो गईं. क्रिस ऐन अफ्लेक ने टिमोथी अफ्लेक से शादी की, जिसके बाद साल 1972 में बेन अफ्लेक और 1975 में उनके भाई केसी अफ्लेक को जन्म दिया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.