---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ की भी बाप निकली 9 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म, कुछ ही दिन में कमा डाले 2500 करोड़
साल 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की कई चर्चित फिल्में शामिल हैं. इनमें 'धुरंधर 2', 'प्रोजेक्ट हेल मेरी', 'माइकल' और 'द सुपर मारियो गैलेक्सी' जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है.
धुरंधर 2 ने कमाए थे इतने करोड़
वहीं, रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. इसके बाद 2026 में रिलीज हुआ इसका सीक्वल 'धुरंधर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इन दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3,200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया. फिल्म की कहानी और किरदारों की लंबे समय तक चर्चा होती रही.
धुरंधर 2 को इस फिल्म ने पछाड़ा
हालांकि, इन दिनों एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म सुर्खियों में है, जिसने कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. खास बात यह है कि यह फिल्म महज 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, लेकिन कुछ ही हफ्तों में इसने दुनियाभर में करीब 2,500 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है.
ऑब्सेशन ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' की. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी हैय अपने बेहद कम बजट के मुकाबले यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है.
ऑब्सेशन ने कमाए इतने करोड़
'ऑब्सेशन' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और इसकी कमाई लगातार बढ़ती रही. करीब 9.4 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक लगभग 2,500 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इस हिसाब से फिल्म अपने बजट के मुकाबले 10,000 प्रतिशत से भी ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है.
ऑब्सेशन स्टार कास्ट
अगर फिल्म की बात करें तो 'ऑब्सेशन' का निर्देशन करी बार्कर ने किया है. यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें माइकल जॉनस्टन और डेनिएल फैबियोला नवारेट मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.
क्या है ऑब्सेशन की कहानी
फिल्म की कहानी बेयर नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी दोस्त निक्की से बेइंतहा प्यार करता है और चाहता है कि निक्की भी उससे प्यार करे. लेकिन एक हादसे के बाद कहानी पूरी तरह बदल जाती है. निक्की बेयर के प्यार में इस कदर जुनूनी हो जाती है कि उसका यह जुनून धीरे-धीरे एक खतरनाक मोड़ ले लेता है. यही इस हॉरर फिल्म को बेहद रोमांचक बना देता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.