Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 को पछाड़ 9830 करोड़ कमाकर बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म, एंडिंग देख खुश हो जाएगा दिल

---विज्ञापन---

Box Office Record: साल 2026 में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिनमें कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इनमें 'धुरंधर 2' भी शामिल है, जिसने दुनियाभर में 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. हालांकि, आज हम एक ऐसी फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसने सिर्फ 1,000 या 2,000 करोड़ नहीं, बल्कि करीब 9,830 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए करोड़ों

इस फिल्म ने 'धुरंधर 2' समेत कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया और 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बनाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 250 मिलियन डॉलर (लगभग ₹2,392 करोड़) के बजट में बनी इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के साथ-साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया. यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद कर सकते हैं.

---Advertisement---

'टॉय स्टोरी 5 कलेक्शन

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'टॉय स्टोरी 5 (Toy Story 5)' की, जो 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक की सबसे महंगी एनिमेटेड फिल्मों में से एक है. करीब 250 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 9,830 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

'टॉय स्टोरी 5 डायरेक्शन

'टॉय स्टोरी 5' एक अमेरिकी एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन एंड्रू स्टैंटन ने किया है। फिल्म को Pixar Animation Studios ने Walt Disney Pictures के लिए तैयार किया है।

---Advertisement---

इन स्टार्स ने दी फिल्म में आवाज

करीब 102 मिनट लंबी यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई थी. इसमें टॉम हैंक्स, टिम एलन और जोन क्यूसैक समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है. इसके अलावा कॉनन ओ'ब्रायन, ग्रेटा ली, शेल्बी राबारा, माइकल-मिशेल हैरिस और क्रेग रॉबिन्सन जैसे कलाकार भी वॉयस कास्ट का हिस्सा हैं.

क्या है टॉय स्टोरी की कहानी?

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एंडी (Andy) के जाने के बाद की कहानी है. इसमें वुडी (Woody) और उसके दोस्त अपनी नई मालिक बोनी (Bonnie) के साथ रहते हैं. फिल्म की कहानी खिलौनों और आधुनिक तकनीक यानी स्क्रीन टाइम (Screen Time) के बीच बढ़ते संघर्ष को दिखाती है. इस दौरान वुडी, बज़ लाइटइयर (Buzz Lightyear) और जेसी (Jessie) का सामना 'लिलीपैड (LilyPad)' नाम के एक मेंढक के आकार वाले टैबलेट डिवाइस से होता है, जो बोनी का पूरा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता है.

---Advertisement---
First published on: Jul 30, 2026 02:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola