Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Hotstar पर देखें सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये 5 फिल्में, हर कहानी है बेहद दमदार

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर साउथ की 5 सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में जमकर धमाल मचा रही हैं. 'मंजुम्मेल बॉयज' से लेकर 'थुडारम' तक, इन सभी फिल्मों का सस्पेंस बेहद दमदार है.

अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ हटकर, दिमाग घुमा देने वाला और थ्रिल से भरपूर सिनेमा देखना चाहते हैं, तो साउथ की फिल्में हमेशा से ही दर्शकों की पहली पसंद रही हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जियो हॉटस्टार' (Jio Hotstar) पर साउथ की 5 जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में धूम मौजूद हैं, जिनकी कहानी और क्लाइमैक्स आपको अंत तक स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देंगे. मोहनलाल की 'थुडारम' से लेकर ब्लॉकबस्टर 'मंजुम्मेल बॉयज' तक, ये फिल्में ओटीटी पर आपको काफी पसंद आएंगी.  

'लोकाह चैप्टर 1- चंद्रा' का जादू

साउथ सिनेमा की सस्पेंस फिल्म 'लोकाह चैप्टर 1- चंद्रा' (Lokah Chapter 1- Chandra) ओटीटी पर रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रही है. कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर यह फिल्म अपनी अनोखी स्टोरीलाइन और दमदार विजुअल्स के लिए बार-बार देखी जा रही है. अगर आप एक बेहतरीन थ्रिलर के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक शानदार अनुभव साबित हो सकती है.

---Advertisement---

'पदक्कलम' की फैंटेसी-कॉमेडी

जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही फिल्म 'पदक्कलम' (Padakkalam) सस्पेंस के साथ-साथ फैंटेसी और कॉमेडी का भी बेहतरीन मिश्रण पेश करती है. फिल्म की कहानी में इतने उतार-चढ़ाव और अनपेक्षित ट्विस्ट हैं कि दर्शक हर मोड़ पर चौंक जाते हैं. यह हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ थ्रिल का मजा लेने के लिए परफेक्ट फिल्म है.

पारिवारिक थ्रिलर फिल्म 'रोंथ'

दिलाश पोथन और रोशन मैथ्यू जैसे मंझे हुए अभिनेताओं के अभिनय से सजी फिल्म 'रोंथ' (Ronth) भी ओटीटी पर काफी पसंद की जा रही है. इस फिल्म में सस्पेंस का तड़का इतने सलीके से लगाया गया है कि दर्शक अंत तक सस्पेंस सुलझाने में उलझे रहते हैं. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसे आप पूरे परिवार के साथ आसानी से देख सकते हैं.

---Advertisement---

मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर 'थुडारम'

मलयालम सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'थुडारम' (Thudarum) एक माइंड-ब्लोइंग सस्पेंस थ्रिलर है. मोहनलाल की दमदार एक्टिंग और फिल्म के सस्पेंसफुल बैकग्राउंड म्यूजिक ने इसे जियो हॉटस्टार के टॉप ट्रेंड्स में ला खड़ा किया है. जिन लोगों को हर सीन में नया ट्विस्ट पसंद आता है, उनके लिए यह मस्ट-वॉच फिल्म है.

सच्ची घटना पर 'मंजुम्मेल बॉयज'

सुपरहिट फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' (Manjummel Boys) एक रियल लाइफ सर्वाइवल थ्रिलर है. इसकी कहानी दोस्तों के एक ऐसे ग्रुप की है, जो तमिलनाडु की मशहूर और खतरनाक 'गुना केव्स' (गुफाओं) की सैर पर जाते हैं. वहां एक दोस्त के गहरी खाई में गिर जाने के बाद शुरू होता है उसे बचाने का खौफनाक और इमोशनल सफर. यह फिल्म आपको डराने के साथ-साथ इमोशनल भी कर देती है.

---Advertisement---
First published on: Aug 27, 2026 03:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola