Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

यौन शोषण मामले में डायरेक्टर पवन सादिनेनी की गिरफ्तारी, गंभीर आरोपों के बाद एक्शन में पुलिस

Director Pavan Sadineni Arrested: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर पवन सादिनेनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

pavan sadineni arrested

Director Pavan Sadineni Arrested: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. डायरेक्टर पवन सादिनेनी को यौन शोषण के आरोपों में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में पवन सादिनेनी के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद पवन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

डायरेक्टर पवन सादिनेनी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

तेलुगु फिल्म डायरेक्टर पवन सादिनेनी के खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज कराया है. शिकायत में महिला ने डायरेक्टर पर शादी और फिल्म ऑफर के बहाने यौन शोषण, हमला और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. ये केस 7 अगस्त 2026 को दर्ज हुआ. इस मामले में पुलिस ने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शिकायत में महिला ने बताया कि पवन सादिनेनी के साथ उसका रिश्ता एक साल से ज्यादा पुराना था. पहले उन्होंने पैसे से मदद की, अस्पताल ले गए और सेहत, करियर व पैसे का ख्याल रखने का वादा किया. इसके साथ ही उसकी फिल्म बनाने की बात भी कही. बाद में महिला को पता चला कि पवन शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. इसके बावजूद डायरेक्टर ने तलाक की बात कहकर शादी का वादा किया. महिला ने लगाया कि धीरे-धीरे रिश्ता सिर्फ शारीरिक संबंधों तक रह गया और शादी, घर, पैसे व फिल्म के वादे पूरे नहीं हुए.

---विज्ञापन---

जबरदस्ती संबंध बनाए

महीना ने शिकायत में ये भी कहा कि बीमारी होने पर भी जबरदस्ती संबंध बनाए गए, वीडियो कॉल पर फोन सेक्स कराया गया और उसे उन वीडियो के वायरल होने का शक है. महीना ने बताया कि 5 अगस्त दोपहर करीब साढ़े चार बजे घर आकर अभद्र व्यवहार किया, चेहरे पर मारा जिससे बेहोशी हो गई और चेहरे व आंखों पर सूजन आ गई. इस पूरे मामले में पुलिस ने डायरेक्टर पवन सादिनेनी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 115(2) के तहत केस दर्ज कर किया और तेजी से कार्रवाई शुरू की. इस मामले में जांच जारी है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 03:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola