Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर जमकर बवाल काट रही 7 एपिसोड की ये धांसू सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, कहानी का हर हिस्सा है जबरस्त

---विज्ञापन---

अगर आप ओटीटी (OTT) पर क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर कोई धांसू सीरीज देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद एक 7 एपिसोड की सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी' जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर्स की इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. 90 के दशक के दौर और अफीम के अवैध कारोबार पर बनी इस सीरीज में बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े सितारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है.

काल्पनिक शहर की खौफनाक कहानी

नेटफ्लिक्स (Netflix) की 7 एपिसोड की सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' (Guns and Gulaabs) की कहानी 'गुलाबगंज' नाम के एक काल्पनिक शहर की है. यह पूरी सीरीज अफीम के अवैध कारोबार, दो बड़े गिरोहों की गैंगवार (Gang War) और एक सीधे-सादे मैकेनिक के खूनी खेल में फंसने की कहानी पर आधारित है.

---Advertisement---

राजकुमार और दुलकर की जुगलबंदी

सीरीज में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने 'टीपू' मैकेनिक का बेहतरीन रोल निभाया है. वहीं साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) ने एक कड़क नारकोटिक्स ऑफिसर (Narcotics Officer) के रूप में अपनी तगड़ी छाप छोड़ी है. दोनों दिग्गजों की जुगलबंदी ने सीरीज में जान फूंक दी है.

4 कट आत्माराम का खौफ

इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) का निभाया '4 कट आत्माराम' का किरदार है. लंबे बाल और खौफनाक अंदाज वाले इस विलेन ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया. उनके और आदर्श गौरव के सीन्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

---Advertisement---

आईएमडीबी से मिली तगड़ी रेटिंग

इस सीरीज को आईएमडीबी (IMDb) पर 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है. क्रिटिक्स और दर्शकों का मानना है कि अपनी कसी हुई कहानी और सस्पेंस की वजह से यह सीरीज राज एंड डीके (Raj & DK) की सुपरहिट सीरीज 'फर्जी' को भी कड़ी टक्कर देती है.

नब्बे के दशक की पुरानी यादें

यह वेब सीरीज 90 के दशक के बॉलीवुड सिनेमा को दी गई एक खूबसूरत श्रद्धांजलि है. इसमें क्राइम और खून-खराबे के बीच मिलने वाली 'ब्लैक कॉमेडी' (Black Comedy) दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती है, जो इसे वीकेंड के लिए एक मस्ट-वॉच (Must Watch) शो बनाती है.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 03:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola