---विज्ञापन---
‘हनुमान अंश’ में किसने निभाया बाबा नीम करौली का किरदार? पहली ही फिल्म से बने स्टार
Hanuman Ansh Actor: फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. महान संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म में बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले एक्टर दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Hanuman Ansh Actor: फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब साल 2026 की सबसे सफल फिल्म बन गई है. मात्र 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई ये फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. ये फिल्म बिना किसी बड़े तामझाम, प्रमोशन और किसी मेगास्टार के चेहरे के रिलीज हुई और अब हर किसी के दिलों में अपनी जगह बना रही है. हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है. इन सबके पीछे एक ऐसे युवा कलाकार का जादू है, जो इससे पहले कभी बड़े पर्दे पर उतरा नहीं. फिल्म में बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले एक्टर ने इस फिल्म से अपना डेब्यू किया है. आइए जानते हैं.
हनुमान अंश में किसने निभाना है बाबा नीम करौली का किरदार?
हनुमान अंश में बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम शोभिनव सत्या है. फिल्म में शोभिनव की अदाकारी का जादू हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं. उन्होंने अपने सादगी भरे किरदार से हर किसी को दीवाना बना लिया है.
लखनऊ से हैं शोभिनव सत्या
‘हनुमान अंश’ से रातोंरात स्टार बने शोभिनव सत्या लखनऊ में पले-बढ़े हैं. उन्हने बचपन से ही सिनेमा का जुनून था. शोभिनव ने लखनऊ के ऑपुलेंट स्कूल ऑफ एक्टिंग एंड फिल्म्स से एक्टिंग के गुण सीखे. इसके बाद उन्होंने पुणे स्थित प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का रुख किया और फिल्ममेकिंग की तकनीकी बारीकियों को समझा.
ट्रेनी असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप के की करियर की शुरुआत
वैसे तो 'हनुमान अंश' एक्टर शोभिनव की पहली फिल्म है, लेकिन वो इससे पहले भी प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं. IMDb के मुताबिक शोभिनव ने साल 2019 में आई वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में ट्रेनी असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी.
असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे शोभिनव
इसके बाद 2020 में आई 'हैप्पिली एवर आफ्टर' में उन्होंने स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी डिपार्टमेंट में काम किया. शोभिनव ने टीवी शो 'सीआईडी' (2025) के कई एपिसोड्स में सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है.
हनुमान अंश से चमकी शोभिनव की किस्मत
कैमरे के पीछे रहकर शोभिनव ने फिल्ममेकिंग की बारीकियां को सीखा और यही लंबा अनुभव आखिरकार उनके करियर में बहुत काम आया. फाइनली शोभिनव को हनुमान अंश में बाबा नीम करौली का किरदार मिला और उनकी किस्मत चमक गई.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.