---विज्ञापन---
13 साल पहले कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच क्या हुआ था, जिसकी आग आज भी सुलग उठती है?
Kangana Ranaut-Hrithik Roshan: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद एक बार फिर चर्चा में है. कॉकरोच जनता पार्टी के स्टूडेंट आंदोलन के बाद से कंगना लगातार कुछ न कुछ बयान दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने के ऐसा बयान दिया, जिसके बाद ऋतिक रोशन भी सुर्खियों में आ गए है. आखिर 13 साल पहले ऐसा क्या हुआ था कि आज भी दोनों की नहीं बनती है.
2013 की बात
बात है साल 2013 की जब ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 आई थी. इस फिल्म में ऋतिक के साथ कंगना रनौत लीड रोल में थीं. फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए थे. ऐसे में दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी. इसपर कंगना रनौत औऱ ऋतिक रोशन ने पब्लिक में एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे.
ऋतिक-कंगना ने दो फिल्मों में साथ काम किया
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत ने पहली बार 2010 में फिल्म 'काइट्स' और फिर 2013 में 'कृष 3' में साथ काम किया था. दिसंबर 2013 में ऋतिक का सुजैन खान से अलग होने के बाद दोनों के रिश्ते की अफवाहें सामने आने लगीं. लेकिन इसपर ऋतिक और सुजैन ने कुछ कहा नहीं.
कंगना रनौत ने लगाए आरोप
साल 2016 में कंगना रनौत ने पब्लिक में ऋतिक रोशन पर आरोप लगाए जिसके बाद ये विवाद बढ़ गया. वहीं एक इंटरव्यू में कंगना ने बिना नाम लिए अपने ‘सिली एक्स’ का जिक्र किया, जिसे सीधे तौर पर ऋतिक रोशन से जोड़कर देखा गया.
ऋतिक ने कहा कंगना को माफी मांगनी चाहिए
इस तरह दोनों का विवाद आगे बढ़ा. कंगना ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता है कि लोगों के सिली एक्स ध्यान खींचने के लिए कुछ भी क्यों करते हैं. मामले के तूल पकड़ते ही ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को लीगल नोटिस भेजकर माफी की मांग की थी. इसपर ऋतिक रोशन ने कहा था कि कंगना को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पब्लिक में उनसे माफी मांगनी चाहिए.
कंगना ने कहा ऋतिक ने पेरिस में उन्हें प्रपोज किया
एक्टर की लीगल टीम का आरोप था कि कंगना रनौत ने 1,439 ईमेल भेजे थे. इन इमेल के जरिए वो ऋतिक रोशन को मेंटली टॉर्चर कर रही थीं. वहीं कंगना रनौत ने इंटरव्यूज में दावा भी किया था कि ऋतिक ने पेरिस में उन्हें प्रपोज किया था.
ऋतिक रोशन ने उठाए सवाल
इसपर ऋतिक रोशन ने कहा था कि वो जनवरी 2014 में पेरिस गए ही नहीं थे. उन्होंने फेसबुक पर लंबा बयान जारी करते हुए सवाल उठाया कि अगर सात साल का रिश्ता था तो उसका एक भी ठोस सबूत, फोटो, संदेश या कोई यादगार चीज क्यों नहीं है.
13 साल फिर छिड़ा विवाद
अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता सुर्खियों में हैं. कंगना ने कमेंट करते हुए एक्टर पर फिर एक बार निशाना साधा है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने कहा कि ऋतिक को ऐसे कमेंट कर आग में घी डालने का काम करने से बचना चाहिए औऱ साथ ही अपनी पार्टनर को शर्मिंदा नहीं करना चाहिए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.