Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्टर के साथ हुई ‘छेड़छाड़’ ! बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर बड़ा दावा! खुद बताया सारा सच !

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने खुलासा किया कि हीरो बनने से पहले मॉडलिंग के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि एक मॉडल को-ऑर्डिनेटर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिसका उन्होंने तुरंत विरोध किया। विजय ने यह भी बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें एक एक्टिंग स्कूल से रिजेक्ट कर दिया गया था। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में शामिल हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 2, 2026 14:41
Share :
Vijay Varma

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने अपने स्ट्रगल के दिनों से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हीरो बनने से पहले उन्हें भी कास्टिंग काउच जैसी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा था। विजय ने कहा कि एक्टिंग में आने से पहले वह हैदराबाद में छोटे-छोटे मॉडलिंग असाइनमेंट किया करते थे। इसी दौरान एक मॉडल को-ऑर्डिनेटर ने उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की और उन्हें अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। विजय ने बताया कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि सामने वाला क्या कर रहा है, लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत विरोध किया और कहा, “भाई, ये क्या कर रहे हो?” इस घटना से वह काफी निराश हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में नए लोगों के लिए ऐसे अनुभव बेहद मुश्किल होते हैं, फिर भी उन्होंने अपने सपने से पीछे हटने के बजाय आगे बढ़ने का फैसला किया।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2026 02:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola