Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फ्रेंडशिप डे बदला कंगना रनौत का अंदाज, ‘Gen-Z’ को दिया ये खास मैसेज

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. आज फ्रेंडशिप डे पर एक्टर्स ने Gen-Z को शुभकामनाएं दी और कहा कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है.

---विज्ञापन---

Kangana Ranaut: भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों से चर्चा में हैं. छात्रों के प्रोटेस्ट के बाद लगातार कंगना Gen-Z को लेकर तरह-तरह के बयां दे रही हैं, जिसपर विवाद भी हुआ है. इसी बीच एक्ट्रेस ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी Gen-Z दोस्तों को शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कुछ दिनों पहले अपने एक बयान में कंगना ने ‘Generation Gutter’ की बात कही थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी थी.

फ्रेंडशिप पर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि जिम में उनकी दो Gen-Z लड़कियों से बातचीत हुई, जहां डिजिटल दौर, सोशल मीडिया, आजादी और जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. एक्ट्रेस ने कहा कि हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का अधिकार है, लेकिन उस आजादी के साथ जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी है.

---विज्ञापन---

कंगना रनौत ने कही ये बात

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा सा नोट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “आज जिम में मेरी मुलाकात दो Gen-Z लड़कियों से हुई, जिन्हें मैं जानती हूं. उन्होंने मुझसे कहा- कंगना दीदी, हमारा जन्म डिजिटल दौर में हुआ है. सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, एआई जैसी चीजें हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं. हममें से ज्यादातर लोग इन्हें इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोग इनके बिना अलग तरह से जी भी नहीं सकते. हर कोई अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने की आजादी चाहता है.”

Gen-Z के लिए कंगना रनोट का खास संदेश

इसपर जवाब देते हुए उन लड़कियों से कंगना ने कहा, “मैंने उन जिज्ञासु लड़कियों से कहा कि हां, आप अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने के लिए आजाद हैं, जब तक कि आप किसी और के बच्चों को चट्टान से नीचे नहीं फेंकतीं या उनके कई टुकड़े नहीं कर देतीं.” एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “आज के समय में उदार सोच और परंपरागत सोच के बीच कई टकराव देखने को मिल रहे हैं. कई बेगुनाह बच्चों की जान जा रही है, जो हमारे लिए चिंता का विषय है. उन लड़कियों ने भी माना कि आजादी के साथ जिम्मेदारी जरूरी है. मेरी सभी Gen-Z दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं. शांति बनाए रखें.”

---विज्ञापन---

कंगना रनौत का ‘गटर’ विवाद

बता दें बीते कुछ दिनों से कंगना रनौत लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने Cockroach Janta Party (CJP) के बैनर तले हुए छात्र प्रदर्शनों पर रिएक्शन देते हुए कई इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर की थीं. उन्होंने प्रदर्शन के वायरल वीडियोज को “उल्टी जैसा महसूस कराने वाला” बताया था और सवाल किया था, “इन बच्चों को जन्म कौन दे रहा है और पाल कौन रहा है?” एक बयान में एक्ट्रेस ने कुछ युवाओं के लिए “Generation Gutter” शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ी बहस हुई थी. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इसपर अपनी सफाई दी थी.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2026 03:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola