---विज्ञापन---
‘मिर्जापुर’ से पहले नेटफ्लिक्स पर देख लें ये 5 फिल्में, सस्पेंस और थ्रिल है धांसू
Netflix Movies: मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अगर भी थ्रिलिंग फिल्में देखना पसंद करना पसंद करते हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 5 फिल्में आपको बेहद पसंद आएंगी.
Netflix Movies: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. सस्पेंस, थ्रिल, क्राइम और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था. अब देखना होगा की फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है. आप नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 5 फिल्में भी देख सकते हैं.
Madras Cafe
मद्रास कैफे, एक जबरदस्त स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक खुफिया भारतीय एजेंट विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीक्रेट मिशन के लिए श्रीलंका का दौरा करता है और खुद को सिविल वॉर और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को मारने की साजिश में फंसा पाता है.
A Wednesday
इस फिल्म की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. इसकी कहानी एक ऐसे रहस्यमई व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तरह-तरह की धमकी देकर पूरी मुंबई पुलिस को अपने इशारे पर नचाता है. इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
Jigra
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘जिगरा’ एक ऐसे बहन की कहानी है, जो अपने भाई को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. फिल्म में अंकुर को एक पराए देश में झूठे केस में जेल हो जाती है और मौत की सजा सुनाई जाती है. ऐसे में उसकी बहन सत्या उसे जेल से छुड़ाने के खतरनाक मिशन पर निकल पड़ती है.
Do Patti
मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म महिलाओं पर होने वाले जुर्म की कहानी दिखाती है. इसमें दो जुड़वां बहनें हैं, जो एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन हैं. लेकिन परिस्थितियां बिगड़ने पर छोटी बहन अपनी बड़ी बहन का साथ देती है. फिल्म में काजोल और कृति सेनन लीड रोल में हैं.
Sector 36
विक्रांत मेसी की ये फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है. इसकी कहानी एक खूंखार क्रिमिनल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बच्चों को बड़ी बेरहमी से मारकर गायब कर देता है. इस फिल्म को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.