Salman Khan and Subhash Ghai Fight Story: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का गुस्सा और उससे होने वाला नुकसान जगजाहिर है. इंडस्ट्री में सलमान की लड़ाइयों के किस्से काफी मशहूर हैं. ऐसी ही एक लड़ाई का किस्सा आज हम आपको बताने वाले हैं. सलमान की ये लड़ाई बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई के साथ हुई थी. सलमान और सुभाष घई के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा गंभीर थी कि बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. दरअसल, यह किस्सा फिल्ममेकर सुभाष घई और सलमान खान के बीच का है. हालांकि, साल 2008 में दोनों ने फिल्म ‘युवराज’ में साथ काम किया था, लेकिन इस फिल्म से पहले दोनों के रिश्ते बिल्कुल भी अच्छे नहीं थे.
सुभाष घई ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर कैसे एक बड़े झगड़े के बाद उनकी और सलमान की दोस्ती हुई. फिल्ममेकर के मुताबिक, वह और सलमान एक ही पार्टी में मौजूद थे. सलमान कुछ ऐसी बातें कह रहे थे, जो सुभाष घई को ठीक नहीं लगीं. उन्होंने सलमान को ऐसा बोलने से मना किया. इस बात पर सलमान ने उनसे सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया. सलमान ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया. नौबत यहां तक पहुंच गई कि दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई. आखिरकार सलमान के पिता सलीम खान को बीच-बचाव करना पड़ा. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…