Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के बाद Vijay-Rashmika ने गांव में पहुंच कर की परिवार संग पूजा, कपल का हंसते हुए वीडियो वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 26 फरवरी को धूमधाम से उदयपुर में शादी हो गई है. शादी के बाद से ही कपल चर्चा में बना हुआ है. दोनों की तस्वीरें शादी के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं. विजय और रश्मिका ने तेलुगु रीति रिवाजों से शादी की और उनकी शादी की फोटोज ने इंटरनेट के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले. रश्मिका की शादी की फोटोज पर 1 दिन में 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले.

वहीं, कपल शादी के बाद हैदराबाद के वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया. साथ ही अपने फैंस को मिठाइयां भी बांटी. मंदिर में फैंस ने उन पर जमकर प्यार बरसाया.

---Advertisement---

इसके बाद हाल ही में कपल अपने गांव पहुंचे हैं. जहां पर विजय और रश्मिका ने परिवार के साथ बैठकर पूजा की. जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस पूजा के दौरान रश्मिका ने गोल्डन और रेड कलर की साड़ी पहनी है. इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड की ज्वेलरी कैरी की है. एक्ट्रेस हाथों में चूड़ियां पहने हुए नजर आ रहे हैं. वह अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

---Advertisement---

दूसरी ओर विजय भी गोल्डन कुर्ता पायजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान विजय के साथ में उनकी मां भी बैठी हुई हैं. पूजा के दौरान रश्मिका और विजय मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. बता दें कि कपल को उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं.

काम को लेकर बात करें तो शादी के बाद रश्मिका और विजय फिल्म राणाबाली में साथ दिखेंगे. इस फिल्म में दोनों पति पत्नी के रोल में नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Mar 02, 2026 06:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola