Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के बाद Vijay-Rashmika पहुंचे हैदराबाद के मंदिर, लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, कपल को देख फैंस हुए क्रेजी

---विज्ञापन---

साउथ के मोस्ट लव्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर ली है. कपल की शादी में परिवार और दोस्त मौजूद थे. वहीं, शादी के बाद कपल 3 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन रखने वाला है. इन सभी के बीच पति-पत्नी बनने के बाद रश्मिका और विजय आज आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पहाड़ियों में स्थित तिरुपति बालाजी(वेंकटेश्वर स्वामी) मंदिर में दर्शन किए और अपनी नई शादीशुदा जिंदगी के लिए आशीर्वाद लिया.

रश्मिका और विजय के बालाजी मंदिर में आशीर्वाद लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए रश्मिका ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी है और हाथों में चूड़ियां. इसके साथ ही उन्होंने अपने गले में मंगलसूत्र और गोल्डन नेकलेस पहना है..

---Advertisement---

दूसरी ओर विजय ठीक उनके पीछे हैं और वो उन्हें भीड़ से बचाते दिख रहे हैं. साथ ही वह व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने ऑरेंज शॉल अपने कंधों पर लपेटी हुई है. इस दौरान कपल अपने फैंस से हाथ मिलाते हुए और उन्हें हाय हैलो करते हुए दिख रहे हैं. दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. इस दौरान विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी उनके साथ थे.

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रश्मिका और विजय की एक झलक पाने के लिए फैंस किस तरह से बेकरार हैं. उन्हें चारों ओर से लोगों ने घेरा हुआ था. कपल पर मंदिर में मौजूद फैंस ने जमकर प्यार बरसाया और रश्मिका-विजय ने भी सभी को धन्यवाद कहा.

---Advertisement---

वीडियो वायरल होने के बाद लोग ने इसपर जमकर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, "मैं इन्हें साथ देखकर बहुत खुश हूं. दूसरे ने लिखा, "रब ने बना दी जोड़ी. तीसरे यूजर ने लिखा, "ये लोग सिंदूर नहीं लगाते क्या.

अपनी शादी की खुशी पूरे देश के साथ मनाने के लिए रश्मिका और विजय ने 1 मार्च को एक खास काम किया. दरअसल, उन्होंने पूरे देश भर में मिठाई बटवाई. कपल ने मिठाई से भरे ट्रक कई शहरों में भेजो. इसके अलावा 16 मंदिरों में अन्नदान यानी कि मुफ्त खाने की प्लानिंग की. उन्होंने कहा कि भारत में हर खुशी मिठाई और खाने से मनाई जाती है.

---Advertisement---
First published on: Mar 01, 2026 03:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola