Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

हर्षद चोपड़ा के घर की बहू बनेंगी शिवांगी जोशी? एक्टर के पिता को देखकर किया कुछ ऐसा कि सामने आ गई सच्चाई!

---विज्ञापन---

टीवी रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अब अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है. ऐसे में मेकर्स शो में इमोशनल मोमेंट्स का तड़का लगाने के लिए कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों को बुला रहे हैं. हाल ही में शो में टीवी स्टार हर्षद चोपड़ा के पिता की एंट्री हुई, जिसने माहौल को भावुक बना दिया. लेकिन इस दौरान एक और पल ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. वह था शिवांगी जोशी का हर्षद के पिता के पैर छूना. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं.

क्या है दोनों के रिश्ते की सच्चाई?

शो में जैसे ही हर्षद चोपड़ा के पिता की एंट्री हुई, एक्टर खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए. उन्होंने अपने पिता को गले लगाया और बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में उन्हें सिर्फ दो बार गले लगाया है. हर्षद ने कहा कि उनके पिता ने मां और पिता दोनों की जिम्मेदारी निभाई है. उन्होंने पूरे परिवार को संभाला, घर का काम किया और हमेशा परिवार के लिए खड़े रहे. अपनी बातें कहते-कहते हर्षद की आंखें नम हो गईं.

---Advertisement---

शिवांगी का वो पल हुआ वायरल

इसी दौरान शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी हर्षद के पिता का सम्मान किया. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा शिवांगी जोशी के व्यवहार की हुई. शिवांगी ने आगे बढ़कर हर्षद के पिता के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया. उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल होने लगा.

फैंस के रिएक्शन्स की आई बाढ़

वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. कई लोगों का कहना है कि अगर शिवांगी और हर्षद सिर्फ अच्छे दोस्त हैं तो फिर इतनी आत्मीयता क्यों दिखाई गई. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि यह केवल भारतीय संस्कृति और बड़ों के सम्मान का हिस्सा है, इसलिए इसे रिश्ते से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. हालांकि दोनों कलाकारों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

---Advertisement---

हर्षद को लेकर पिता ने कही ये बात

शो के दौरान हर्षद के पिता ने भी बेटे को लेकर दिल की बात शेयर की. उन्होंने कहा कि हर्षद अपने मन की बातें परिवार से कम शेयर करता है. अगर वह पहले खुलकर बात करता तो शायद कई बातें इतनी आगे नहीं बढ़तीं. उन्होंने यह भी बताया कि हर्षद पहले अपनी मां से ज्यादा बातें किया करता था, लेकिन अब वह अपनी भावनाएं आसानी से किसी से शेयर नहीं कर पाता.

दोनों का रिश्ते पर क्या है कहना?

फिलहाल, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन 'लॉक अप 2' का यह भावुक और वायरल पल दर्शकों के बीच चर्चा का विषय जरूर बन गया है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में दोनों इस पर कोई रिएक्शन देते हैं या फिर यह चर्चा सिर्फ फैंस की अटकलों तक ही सीमित रहती है.  

---Advertisement---
First published on: Aug 02, 2026 04:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola