Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म इंडस्ट्री के इस दिग्गज अभिनेता का निधन, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Actor Scott Hylands Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर स्कॉट हाइलैंड्स का निधन हो गया है. उन्होंने 83 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है.

Actor Scott Hylands Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबूर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर स्कॉट हाइलैंड्स का निधन हो गया है. हॉलीवुड को ‘नाइट हीट’ और ‘डेथ हंट’ जैसी क्लट क्लासिक फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता स्कॉट हाइलैंड्स ने 83 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. स्कॉट हाइलैंड्स के निधन की जानकारी उनके बेटे ल्यूक हाइलैंड्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. स्कॉट के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि दी है.

एक्टर के बेटे का इमोशनल पोस्ट

स्कॉट हाइलैंड्स के निधन की जानकारी उनके बेटे ल्यूक हाइलैंड्स ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करके दी है. इस पोस्ट में ल्यूक ने बताया कि उनके पिता स्कॉट हाइलैंड्स का निधन बुधवार 29 जुलाई को था. ल्यूक हाइलैंड्स ने अपने बयान में कहा, ‘पति, पिता, एक्टर, डायरेक्टर, राइटर, स्टोरी टेलर, दोस्त और जिंदगी से प्यार करने वाले स्कॉट हाइलैंड्स, मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे पिता का बुधवार रात निधन हो गया. मैं और मेरा परिवार अभी भी इस सदमे को सहन करने की कोशिश कर रहे हैं. इस समय आपके बारे में कहने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं. आप मेरे हमेशा के हीरो और मेरे सबसे अच्छे दोस्त रहें हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. अलविदा पापा.’

---विज्ञापन---

स्कॉट हाइलैंड्स का करियर

द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, स्कॉट हाइलैंड्स का जन्म 27 फरवरी, 1943 को कनाडा के अल्बर्टा में स्थित लेथब्रिज में हुआ था. वहीं, उनका बचपन और जवानी ब्रिटिश कोलंबिया में बिती. उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी में जूलॉजी की स्टडी की. इसके बाद उन्होंने थिएटर आर्ट्स में एडमिशन लिया, जहां उन्हें एक्टिंग से प्यार हुआ. साल 1969 में आई टीवी सीरीज ‘डैडीज गॉन ए-हंटिंग’ से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों और सीरीज में काम किया.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2026 06:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola