---विज्ञापन---
‘मैं अपने घर की डोर मैट थी…’, ‘लॉकअप 2’ में शिल्पा शिंदे ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज
Lock Upp 2 Shilpa Shinde Secret: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' का हिस्सा हैं. शो में जहां कंटेस्टेंट्स अपने जीवन से जुड़े अनसुने किस्से और दर्दनाक अनुभव शेयर कर रहे हैं, वहीं हाल ही में शिल्पा ने भी अपनी निजी जिंदगी का ऐसा राज खोला, जिसने सभी को भावुक कर दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके अपने परिवार के साथ रिश्ते इतने खराब हो चुके हैं कि अब उनका उनसे कोई नाता नहीं है.
शिल्पा शिंदे का छलका दर्द
हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने साथी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में अपनों से सबसे ज्यादा दर्द झेला है. उन्होंने हर्षद चोपड़ा से बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने पहले भी कहा था कि लोग आपका इस्तेमाल डोरमैट की तरह करते हैं. मैं भी अपने ही घर की डोरमैट थी.'
मां और भाई को लेकर कही ये बात
शिल्पा ने आगे खुलासा किया कि कुछ साल पहले उनके कंधे की सर्जरी हुई थी. सर्जरी के महज पांच दिन बाद उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा. उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने मजबूरी में लिया था. उनके मुताबिक, परिवार में ऐसा माहौल बना दिया गया था कि उन्हें वहां रहना मुश्किल लगने लगा. शिल्पा का कहना था कि उनके भाई पर उनकी पत्नी का काफी प्रभाव था और उनकी मां भी भाई का ही साथ देती थीं. ऐसे में उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट को ठेस पहुंची और उन्होंने घर छोड़ने का फैसला कर लिया.
शिल्पा ने खोला ये बड़ा राज
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अब उन्होंने अपनी वसीयत भी तैयार कर ली है और उनका परिवार से कोई संबंध नहीं है. शिल्पा की यह बात सुनकर शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट भी भावुक नजर आए.
शो में कंटेस्टेंट जीत रहे दर्शकों का दिल
वहीं, शो की बात करें तो 'लॉकअप 2' में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों में योगेश रावत, सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर शो से बाहर हो चुके हैं. अब घर में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और अपूर्वा मुखीजा समेत कई मजबूत कंटेस्टेंट अपनी जगह बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
क्या है शो की थीम?
बता दें कि 'लॉकअप 2' को इस बार रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं. शो का कॉन्सेप्ट जेल थीम पर आधारित है, जहां सेलिब्रिटीज बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटकर रहते हैं. उन्हें मुश्किल टास्क, मानसिक दबाव और कई चैलेंजिस का सामना करना पड़ता है. इसी दौरान कई कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी के ऐसे राज भी दुनिया के सामने खोलते हैं, जो पहले कभी सामने नहीं आए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.