Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती…’, पति सैफ अली खान के बर्थडे पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार

Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है. एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर सैफ के साथ अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं और एक प्यार भरा मैसेज लिखा.

सैफ के बर्थडे पर करीना कपूर ने शेयर की खास तस्वीरें

पति सैफ अली खान के बर्थडे पर तस्वीरें शेयर करते हुए करीना ने बताया कि इन फोटोज को शेयर करने से पहले उन्होंने सैफ की इजाजत ली है. तस्वीरों में दोनों काफी शानदार नजर आ रहे हैं.  

---Advertisement---

करीना कपूर ने पति पर लुटाया प्यार

अपनी पोस्ट के कैप्शन में करीना ने लिखा, 'हर हाल में, हर वक्त हमेशा मेरे साथ रहने वाले मेरे साथी को जन्मदिन की बधाई. तुम्हारे बिना ये जिंदगी कितनी बोरिंग होती.'

अप्रूवल के बाद शेयर की फोटोज

आगे करीना कपूर ने लिखा, 'इस इंस्टाग्राम पोस्ट की सभी तस्वीरें उन्हीं की पसंद की हैं और उनके अप्रूवल के बाद शेयर की हैं. जब मैं उनकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है.'

---Advertisement---

फैंस और सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर करीना की ये पोस्ट वायरल हो गई है. फैंस और सेलेब्स लगातार इस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर, संजय कपूर, जोया अख्तर और सबा पटौदी समेत कई सितारों ने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

2012 में रचाई शादी

बता दें सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी. दोनों के दो बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं. करीना अक्सर सैफ के संग एन्जॉय करती नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर करीना अक्सर अपनी और सैफ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

---Advertisement---

इन फिल्मों में किया साथ काम

सैफ और करीना ने ने 'एलओसी कारगिल' (2003), 'ओमकारा' (2006), 'टशन' (2008), 'कुर्बान' (2009) और 'एजेंट विनोद' (2012) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आती है. सैफ जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे. ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

First published on: Aug 16, 2026 03:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola